TRENDING TAGS :
ओली का विवादित बयान: नेपाल में असली अयोध्या, भारत के राम नकली
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने अजीबों गरीब राग अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने भारत के अयोध्या को नकली बताते हुए दावा किया कि श्रीराम की असल जन्म भूमी नेपाल में हैं।
लखनऊ: भारत नेपाल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत के खिलाफ बेतुके बयानों और सीमा अतिक्रमण जैसे कदमों से दोनों देशों के बीच के विवाद को बढ़ा रहे हैं। अब इसी कड़ी में केपी शर्मा ओली ने बेतुका सा दावा किया है। उन्होंने अपने एक बयान मे कहा कि असली अयोध्या नेपाल में हैं और भारत ने नकली अयोध्या बसाई है।
ओली का दावा- असली अयोध्या नेपाल में, भारत में नकली
नेपाल ने पहले भारतीय सीमा के क्षेत्रों को अपने संशोधित विवादित नक़्शे में शामिल किया, वहीं अब सांस्कृति मामले में भी विवाद खड़ा करने में जुट गया है। नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने अजीबों गरीब राग अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने भारत के अयोध्या को नकली बताते हुए दावा किया कि श्रीराम की असल जन्म भूमी नेपाल में हैं। ओली ने कहा, 'भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है जबकि असली अयोध्या नेपाल में है।'
राजकुमार राम को नेपाल ने दी सीता
दरअसल, कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती के मौके पर पीएम आवास ब्लूवाटर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां उन्होंने अपने सम्बोधन में आरोप लगाया कि नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया है। ऐतिहासिक तथ्यों को भी तोड़ा मोड़ा गया। हम अब भी मानते हैं कि हमने राजकुमार राम को सीता दी थी।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में घिरी ओली सरकार, इस बड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
भारत के राजकुमार राम नकली, नेपाल के असली
इतना ही नहीं ओली ने बेहत ही अजीब और हास्यपद बयान देते हुए कहा कि हमने भारत के बसे अयोध्या के राजकुमार राम को नहीं बल्कि नेपाल की अयोध्या के राजकुमार को सीता दी थीं। उन्होंने बताया कि नेपाल में बीरंगज के पश्चिम में अयोध्या नाम का एक गाँव हैं। जो असली अयोध्या है। उन्होंने कहा कि भारत में बनाया गया अयोध्या वास्तविक नहीं है।
ओली ने अपनी बयान पर तर्क भी दिया कि अगर भारत की अयोध्या असली हैं तो वहां से राजकुमार शादी के लिए नेपाल के जनकपुर तक कैसे आ सकते हैं?
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!