TRENDING TAGS :
Russia-Ukrain War: यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकाने ध्वस्त, रूसी सेना का बड़ा दावा, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Kiev: रूस यूक्रेन के हर कोने पर बम बरसा चुका है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में अपने सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है।
रूस यूक्रेन युद्ध (फोटो-सोशल मीडिया)
Kiev: गुरूवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए सैन्य हमलों के बाद स्थिति बेहद जटिल बन गई है। युध्द (russia ukraine war) को लेकर यूक्रेन में संकट गहराता जा रहा है। रूस यूक्रेन के अंदर सैन्य हमलों में बढ़ोतरी करता जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रूस यूक्रेन के हर कोने पर बम बरसा चुका है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में अपने सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। रूस ने कहा कि उसने अब तक की कार्रवाई में 70 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा 11 हवाई पट्टियों को भी नष्ट कर दिया गया है।
वहीं यूक्रेन लगातार अपनी सीमित सैन्य संसाधनों के बदौलत ताकतवर रूसी सेना से लोहा ले रही है। हालांकि इस दौरान उसे बेहद नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अब तक उसके 54 सैनिक और 10 से अधिक नागरिक हमले की भेंट चुके हैं।
इस दौरान सैनिकों को ले जा रहा एक विमान भी राजधानी कीव (Kiev) के पास क्रैश हो गया। जिसमे सवार 14 यूक्रेनी सेना के जवान मारे गए। इसके अलावा यूक्रेन के शहरों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों को लोगों ने अपना पनाहगाह बना लिया है।
यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद
रूस के साथ कठिन युध्द(russia ukraine war) लड़ रहे यूक्रेन इस मुद्दे के कुटनीतिक हल के रास्ते पर भी काम कर रहा है। नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। यूक्रेनी राजदूत ने भारत रूस के अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए पीएम मोदी से रूसी राष्ट्रपति पुतिन औऱ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करनी की गुजारिश की है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज रात पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन संकट को लेकर बात कर सकते हैं।
बता दें कि अब भी यूक्रेन में कई हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। जिनमे बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!