Russia-Ukraine War: तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन युद्ध पर लगेगा विराम, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसलिए लिया ये फैसला

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने की घोषणा की है उन्होंने शनिवार 19 अप्रैल को ये ऐलान किया। तीन साल में ऐसा पहली बार हो रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 19 April 2025 10:02 PM IST (Updated on: 19 April 2025 10:04 PM IST)
Vladimir Putin
X

Vladimir Putin (Image Credit-Social Media)

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन का युद्ध पिछले 3 सालों से लगातार चल रहा है लेकिन इस युद्ध में नया मोड़ तब आया जब सीजफायर का ऐलान हुआ। रूस के राष्ट्रपति ने ईस्टर के दिन युद्ध विराम करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं उन्होंने रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख को निर्देश भी दिया है कि वह कीव के द्वारा युद्ध विराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए रूसी सैनिकों को स्टैंडबाई पर रखें।

तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन युद्ध पर लगेगा विराम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार 19 अप्रैल को रूस-यूक्रेन युद्ध को विराम करने का फैसला लिया है। उन्होंने 3 साल में पहली बार रूस यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर का ऐलान किया है। रूस के राष्ट्रपति ने ये फैसला ईस्टर के मौके पर लिया जिसके बाद उन्होंने युद्ध विराम की घोषणा की क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान पुतिन ने रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव द्वारा संपर्क रेखा पर स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट सुनी और इसके बाद उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि रूसी पक्ष 19 अप्रैल, 6:00 से (मास्को के समय अनुसार ) 21 अप्रैल रात 12:00 बजे तक एमएसटी तक सभी सैनिक कार्रवाई को रोक रहा है।

पुतिन ने आगे कहा कि ईस्टर के मौके पर मानवीय आधार पर सीजफायर का ऐलान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि यूक्रेन की तरफ से भी ऐसा ही किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने सैनिकों को किसी भी संभावित खतरे को लेकर पहले ही चेतावनी दे दी है। अगर दुश्मन की तरफ से युद्ध विराम के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो हमारे सैनिक भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। फिलहाल युद्ध विराम के इस प्रयास को दुनिया शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देख रही है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!