TRENDING TAGS :
रुसी राष्ट्रपति पुतिन के पूर्व सलाहकार का अमेरिका को लेकर बड़ा बयान, बाइडन और ट्रंप को लेकर दी खतरनाक टिप्पणी
Russia: मार्कोव ने यह भी बताया कि युद्धविराम के प्रस्तावों ने पुतिन को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। रूस की जनता अब इस युद्ध से थक चुकी है और शांति चाहती है।
तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार सर्गेई मार्कोव ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रूस और यूक्रेन को लेकर कहा कि व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहतर रिश्ते हैं। जिससे यूक्रेन युद्धविराम को लेकर चल रही वार्ताओं पर काफी असर डाल सकते हैं।
बाइडन ट्रंप पर बयान
वहीं उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जाे बाइडन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने जो बाइडन को पुतिन का दुश्मन बताया जबकि ट्रंप को प्रतिद्वंदी कहा है।
पुतिन और ट्रंप के बीच के रिश्ते
ग्लोबल न्यूज चैनल बीबीसी रेडियो 4 के टुडे कार्यक्रम में मार्कोव ने कहा कि पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार के बीच के रिश्ते, पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के रिश्तों से काफी अलग हैं। मार्कोव ने साफ तौर पर कहा कि बाइडन पुतिन के दुश्मन थे। जबकि ट्रंप उनके प्रतिद्वंद्वी हैं।
मार्कोव ने यह भी बताया कि युद्धविराम के प्रस्तावों ने पुतिन को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। क्योंकि रूस की जनता अब इस युद्ध से थक चुकी है और शांति चाहती है।
सउदी अरब में समझौता
बता दें कि सउदी अरब में रूस और यूक्रेन में के बीच चल रहे युद्ध काे रोकने के लिए प्रयास लगातार जारी है। हाल ही में रूस और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें शांति के प्रस्ताव को रखा गया था। प्रस्ताव को रूस तो मानने को तैयार था। लेकिन यूक्रेन नहीं क्योंकि शांति के लिए तैयार किए गए इस मसौदे में यूक्रेन नहीं शामिल था।
यूक्रेन युद्धविराम
हालांकि एक बार अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के साथ सउदी अरब में बैठकी की। यूक्रेन के न मानने पर उसने एक बार फिर से अमेरिकी अधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी अधिकारी और यूक्रेनी अधिकारी शामिल है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!