TRENDING TAGS :
पुतिन ने खेला सद्भावना हॉकी मैच, गिरे मुंह के बल, देखें VIDEO
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जानी मानी शख्सियतों के साथ खेले गये हॉकी सद्भावना मैच और ‘‘हॉकी कूटनीति’’ की प्रशंसा की। रूसी राष्ट्रपति ने इसे लोगों को करीब लाने वाला प्रयास बताया। हालांकि मैच के बाद दर्शकों का अभिवादन करते समय पुतिन मुंह के बल गिर गये थे।
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जानी मानी शख्सियतों के साथ खेले गये हॉकी सद्भावना मैच और ‘‘हॉकी कूटनीति’’ की प्रशंसा की। रूसी राष्ट्रपति ने इसे लोगों को करीब लाने वाला प्रयास बताया। हालांकि मैच के बाद दर्शकों का अभिवादन करते समय पुतिन मुंह के बल गिर गये थे।
रूस के सोची स्थित ब्लैक सी रिसॉर्ट में बोलशोई आईस एरिना में रूसी सितारों की टीम और पुतिन एवं उनके सहयोगियों के बीच शुक्रवार को यह प्रदर्शनी हॉकी मैच खेला गया था। मैच में पुतिन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ नौ गोल दागे।
रविवार शाम को टेलीविजन मैच के फुटेज का प्रसारण हुआ था। हॉकी मैच के दौरान पुतिन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह लोगों को करीब लायेगा।’’
पारंपरिक 11 नंबर की जर्सी पहने रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह हमेशा मदद करता है।’’खेल के शौकीन 66 वर्षीय नेता ने रूस में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिये काफी काम किया है।
यह भी पढ़ें...दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन के ‘मस्तिष्क’ का डिजायन तैयार
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली नीनिस्तो के साथ आईस हॉकी खेल चुके हैं। पुतिन ने बताया कि कुछ साल पहले तक वह बर्फ पर खड़े तक नहीं हो पाते थे और उन्होंने कुर्सी पकड़कर स्केट करना सीखा।
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूसी हॉकी खिलाड़ी पावेल ब्यूरे एवं स्लावा फेतीसोव के साथ स्केट करते हुए पुतिन ने नाइट हॉकी गाला मैच में नौ गोल दागकर अपनी टीम को 14-7 से जीत दिलायी। प्रतिद्वंद्वी टीम में अरबपति गेनेडी टिमचेंको के साथ कई जाने माने उद्योगपति शामिल थे। टिमचेंको पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
यह भी पढ़ें...सामूहिक हत्याकांड : BJP विधायक अशोक चंदेल समेत 3 ने कोर्ट में किया सरेंडर
मैच के बाद पुतिन जब स्केट करते हुए दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे तभी वह मुंह के बल गिर गये। हालांकि उनकी टीम के दो सहयोगी फौरन उनकी मदद के लिये आगे बढ़े, लेकिन वह बिना किसी के सहयोग खुद उठ गये। पुतिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एएफपी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!