अब चीन का क्या होगा? अमेरिका ने कार्रवाइयों मुंह तोड़ जबाव देने को कहा, समुद्री सेनाओं को मजबूत...

South China Sea Dispute: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान बोलते हुए सदस्य देशों से अपनी समुद्री सेनाओं को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 1 Nov 2025 10:52 PM IST
अब चीन का क्या होगा? अमेरिका ने कार्रवाइयों मुंह तोड़ जबाव देने को कहा, समुद्री सेनाओं को मजबूत...
X

South China Sea Dispute: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शनिवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के अपने समकक्षों से दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों का दृढ़ता से मुकाबला करने का आग्रह किया है। उन्होंने आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM) के दौरान बोलते हुए सदस्य देशों से अपनी समुद्री सेनाओं को मजबूत करने का आह्वान किया है।

सागर में चीन का खतरा असल में मौजूद

अमेरिकी रक्षा सचिव ने विवादित जल क्षेत्रों में चीन की आक्रामकता को लेकर अमेरिका की गहरी चिंता को दोहराया है। उन्होंने विशेष रूप से हाल के महीनों में तेज हुई घटनाओं का उल्लेख किया, जिनमें जहाजों को टक्कर मारना और वॉटर कैनन का इस्तेमाल शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन के व्यापक समुद्री दावे शांतिपूर्ण ढंग से विवादों को हल करने की उसकी अपनी प्रतिबद्धताओं के खिलाफ हैं। हेगसेथ ने आगे कहा कि चीन का खतरा सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि असल में मौजूद है।

चीन की हालिया घोषणा की आलोचना

उन्होंने विवादित बोरो शोल को प्रकृति अभयारण्य घोषित करने की चीन की हालिया घोषणा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि चीन इस क्षेत्र में प्राकृतिक अभयारण्य पर निर्माण नहीं करता है। स्कारबोरो शोल क्षेत्र को चीन ने 2012 में फिलीपींस से छीन लिया था। फिलीपींस के जहाजों को चीनी जहाजों द्वारा हाल के महीनों में कई बार निशाना बनाया गया है। हेगसेथ के अनुसार इस अस्थिरता को रोकने के लिए बेहतर संयुक्त निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया उपकरणों की आवश्यकता है, कार्रवाई के बिना सारे शब्द खोखले होते हैं।

भारत सहित 8 संवाद साझेदार शामिल

आसियान की महत्वपूर्ण बैठक में सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम) के साथ आठ संवाद साझेदार जिनमें भारत, अमेरिका, चीन और रूस शामिल हैं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में मौजूद थे। इस बीच अमेरिका और मलेशिया ने भी रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक नया समझौता किया है। चीन पूरे समुद्री क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि आसियान के कई सदस्य कुछ हिस्सों पर अपने अधिकार का दावा करते हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!