अद्भुत! महिला ने दिया छोटे सूमो रेसलर को जन्म, यहां देखें तस्वीर

छोटे बच्चे सबको बहुत प्यारे होते हैं। वो छोटे होतें तब काफी क्यूट दिखते हैं। अक्सर प्रेग्नेंट महिला को सलाह दी जाती है कि उसे उस अवस्था में अच्छे खान-पान का ध्यान देना चाहिए।

Roshni Khan
Published on: 13 Oct 2019 5:08 PM IST
अद्भुत! महिला ने दिया छोटे सूमो रेसलर को जन्म, यहां देखें तस्वीर
X

नई दिल्ली: छोटे बच्चे सबको बहुत प्यारे होते हैं। वो छोटे होतें तब काफी क्यूट दिखते हैं। अक्सर प्रेग्नेंट महिला को सलाह दी जाती है कि उसे उस अवस्था में अच्छे खान-पान का ध्यान देना चाहिए। ताकी उसका बच्चा स्वस्थ पैदा हो। अधितर बच्चें 3 या 4 किलों के पैदा होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि किसी का बच्चा 6 किलो का पैदा हुआ है। अगर नहीं सुना तो हम बतातें हैं आपको ऐसी ही एक खबर। महिला ने कहा है कि उन्होंने 'मिनी सुमो रेसलर' को जन्म दिया है।

ये भी देखें:SBI लाया गजब का ऑफर, अब कस्टमर्स को मिलेंगे ये फायदे

ऑस्ट्रेलिया में हुआ 6 किलो के बच्चे का जन्म

खबर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का है जहां एम्मा नाम की एक महिला ने 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद 5.88 किलो की बच्ची को जन्म दिया। जबकि ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने वाले बच्चे का औसत वेट सिर्फ 3.3 किलो होता है।

इमरजेंसी ऑपरेशन के जरिए बच्ची की डिलिवरी हुई। डॉक्टरों ने बच्ची और उनकी 27 साल की मां को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। कुछ हफ्ते पहले अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला था कि बच्चे का वजन करीब 4 किलो हो चुका है।

ये भी देखें:अयोध्या में इस बार त्रेता युग जैसी दिवाली, भव्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन

महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को जन्म, बताया- 'मिनी सुमो रेसलर'

पहला बच्चा भी 5.5 किलो का हुआ था

एम्मा और उनके पार्टनर को उम्मीद नहीं थी कि बच्चे का वजन 4 किलो से भी बढ़कर करीब 6 किलो हो जाएगा। वैसे तो एम्मा ने अपनी पहली बेटी को 5.5 किलो के वजन के साथ जन्म दिया था।

वोलोगोंग हॉस्पिटल ने कहा है कि संभवत: उनके यहां जन्म लेने वाला यह सबसे भारी बच्चा है। बच्ची के जन्म के बाद हॉस्पिटल में तमाम लोग उसके बारे में और अधिक जानकारी पाने को उत्सुक हो गए।

ये भी देखें:टेस्ट मैच: भारत ने साउथ अफ्रीका को दी करारी हार, बनाई 2-0 से बढ़त

ऐसा ऑस्ट्रेलिया में 4.5 किलो से अधिक वजन के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या सिर्फ 1.2 फीसदी है। वहीं, एम्मा की बच्ची के अधिक वजन के पीछे उनके डायबीटिज को वजह माना जा रहा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!