जाकिर नाइक आ रहा भारत! मोदी ने मलेशियाई PM से की बात

उसपर आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए युवाओं को भड़काने के आरोप भी लगा है। इन आरोपों की वजह से भारत सरकार जाकिर नाइक को देश लाने की कोशिश कर रही थी। नाइक देश में वांटेड आरोपी है। यही वजह है कि सरकार काफी समय से मलेशिया से बातचीत कर रही थी।

Manali Rastogi
Published on: 24 March 2023 11:00 PM IST (Updated on: 24 March 2023 11:17 PM IST)
जाकिर नाइक आ रहा भारत! मोदी ने मलेशियाई PM से की बात
X
जाकिर नाइक आ रहा भारत! मोदी ने मलेशियाई PM से की बात

नई दिल्ली: मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से अपन्र रूस दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक को लेकर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच नाइक के भारत प्रत्यर्पण को लेकर बात हुई। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि इस मुद्दे पर लगातार दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Teachers Day Special: इन 4 गुरुओं ने बदल दिया देश का इतिहास

जाकिर नाइक पर लगे हैं कई बड़े आरोप

साल 2016 की बात है जब भारत से भागकर जाकिर नाइक मलेशिया चला गया था। तब मलेशिया सरकार ने नाइक को स्थायी तौर पर रहने की इजाजत दे दी थी। हालांकि, अब वहां की सरकार भी उससे तंग आ चुकी है। मगर भारत में नाइक पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका इनको लड़ाना चाहती हैं उपचुनाव, पूर्व विधायक ने नहीं लिया टिकट

यही नहीं, उसपर आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए युवाओं को भड़काने के आरोप भी लगा है। इन आरोपों की वजह से भारत सरकार जाकिर नाइक को देश लाने की कोशिश कर रही थी। नाइक देश में वांटेड आरोपी है। यही वजह है कि सरकार काफी समय से मलेशिया से बातचीत कर रही थी।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के बाद इमरान खान की नई चाल, अब दुनिया संग कर रहे ये काम

कौन है जाकिर नाइक?

  • जाकिर नाइक इस्लामी धर्मोपदेशक है, जिसको सलाफ़ी विचारधारा का हामी माना जाता है।
  • इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष भी है।
  • नाइक पीस टीवी चैनल का संस्थापक भी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!