TRENDING TAGS :
Aaj ka Makar Rashifal 11 July 2025 आज घर पर अनचाहे मेहमान आने से व्यस्तता बढ़ेगी, जानिए आज का मकर राशिफल 11 जुलाई 2025
Aaj ka Makar Rashifal 11 July 2025 आज का मकर राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack
11 July 2025 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। किसी पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि के जातक व्यवसाय कर रहे हैं तो सतर्क रहें।
मकर राशि सेहत ( Health) मकर राशि वाले सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें ।
मकर राशि करियर ( Career) मकर राशि के जातक नौकरी में जातक का मन नहीं लगेगा और काम छोड़ने की सोचेंगे।
मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले जातक के प्रेम-प्रसंग के चर्चे हर जुबान पर रहेंगे।
मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि के जातक का परिवार अपने काम से समाज में अलग पहचान बनाएंगे।
मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि वाले राधाकृष्ण की मूर्ति लगाएं।
मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि वालों घर पर अनचाहे मेहमान आने से व्यस्तता बढ़ेगी।
मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge