23 May 2025 Ka Rashifal : अपरा एकादशी के दिन इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानिए अपना भाग्य आज का राशिफल

23 May 2025 Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के एकादशी तिथि क्या खास लेकर आएगी, जानिए मेष से मीन तक राशियों की आज की भविष्यवाणी, पढ़ें आज का लव राशिफल, दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra
Published on: 22 May 2025 10:30 AM IST (Updated on: 22 May 2025 10:31 AM IST)
23 May 2025 Ka Rashifal : अपरा एकादशी के दिन इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानिए अपना भाग्य आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 (आज का राशिफल 23 मई २०२५ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 23 मई 2025शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 23 मई 2025 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

23 May 2025 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मेष राशि धन-संपत्ति: लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी से उधार न लें।
मेष राशि सेहत: मानसिक तनाव कम होगा, ध्यान करने से राहत।
मेष राशिकरियर: प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है।
मेष राशि प्यार: प्रेम में मनचाहा जवाब मिलेगा।
मेष राशि परिवार: परिवार की तारीफें आपको भावुक कर सकती हैं।
मेष राशि उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मेष राशि पूर्वाभास: कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
मेष राशि शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

23 May 2025 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज मध्यम रहेगा। कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष राशि धन-संपत्ति: निवेश से बचें, अभी धैर्य रखें।
वृष राशि सेहत: पुरानी एलर्जी उभर सकती है, लापरवाही न करें।
वृष राशि करियर: सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है, संभलकर बोलें।
वृष राशि प्यार: संबंधों में दूरी की भावना रह सकती है।
वृष राशि परिवार: किसी सदस्य से मन की बात साझा करें।
वृष राशि उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि पूर्वाभास: कोई पुराना मित्र संपर्क करेगा।
वृष राशि शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बादामी

23 May 2025 Ka Mithun Rashifalआज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन राशि धन-संपत्ति: खर्च पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि सेहत: नींद पूरी न होने से थकावट रहेगी।
मिथुन राशि करियर: विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि प्यार: प्यार में नई शुरुआत के योग हैं।
मिथुन राशि परिवार: छोटे भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि उपाय: चावल का दान करें।
मिथुन राशि पूर्वाभास: आज निर्णयों में आत्मबल बना रहेगा।
मिथुन राशि शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

23 May 2025 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

कर्क राशि धन-संपत्ति: जोखिम से बचें, ठगी का योग है।
कर्क राशि सेहत: रक्तचाप या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि करियर: अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी।
कर्क राशि प्यार: रिश्ते में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि परिवार: संतान से जुड़ी चिंता कम होगी।
कर्क राशि उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
कर्क राशि पूर्वाभास: गुप्त विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
कर्क राशि शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

23 May 2025 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि धन-संपत्ति: कहीं से अचानक लाभ हो सकता है।
सिंह राशिसेहत: ज्वाइंट पेन परेशान कर सकता है।
सिंह राशि करियर: शिक्षा क्षेत्र वालों को सफलता मिलेगी।
सिंह राशि प्यार: पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
सिंह राशि परिवार: माता से स्नेह मिलेगा।
सिंह राशि उपाय: पीपल को जल दें और परिक्रमा करें।
सिंह राशि पूर्वाभास: विदेश यात्रा के संकेत मिल सकते हैं।
सिंह राशि शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला

23 May 2025 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा। मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि धन-संपत्ति: संपत्ति संबंधित मसले सुलझेंगे।
कन्या राशि सेहत: थकावट व कमजोरी महसूस हो सकती है।
कन्या राशि करियर: व्यावसायिक विस्तार के योग हैं।
कन्या राशि प्यार: जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
कन्या राशि परिवार: बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी।
कन्या राशि उपाय: काले तिल का दान करें।
कन्या राशि पूर्वाभास: कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: स्लेटी

23 May 2025 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि धन-संपत्ति: आय के कई स्रोत बन सकते हैं।
तुला राशि सेहत: माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
तुला राशि करियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
तुला राशि प्यार: संबंधों में नयापन आएगा।
तुला राशि परिवार: पारिवारिक यात्रा संभव है।
तुला राशि उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
तुला राशि पूर्वाभास: अधूरी योजना आज पूरी हो सकती है।
तुला राशि शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला

23 May 2025 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति: खर्च अधिक होगा, पर चिंता न करें, जल्द ही संतुलन बनेगा।
वृश्चिक राशि सेहत: पानी कम पीने से दिक्कत हो सकती है।
वृश्चिक राशि करियर: नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक राशि प्यार: किसी खास से मुलाकात दिन को खास बना सकती है।
वृश्चिक राशि परिवार: घर में मेहमान आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि पूर्वाभास: कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: जामुनी

23 May 2025 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

धनु राशि धन-संपत्ति: पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
धनु राशि सेहत: आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है।
धनु राशि करियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
धनु राशि प्यार: साथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
धनु राशि परिवार: घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा।
धनु राशि उपाय: सफेद फूलों से विष्णु पूजन करें।
धनु राशि पूर्वाभास: दूर से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
धनु राशि शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद

23 May 2025 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

मकर राशि धन-संपत्ति: अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट बिगड़ सकता है।
मकर राशि सेहत: गैस और पाचन संबंधी परेशानी संभव है।
मकर राशि करियर: कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, सहकर्मी सहयोग देंगे।
मकर राशि प्यार: नए संबंधों की शुरुआत के संकेत हैं।
मकर राशि परिवार: भाई-बहन से मनभेद संभव है, धैर्य रखें।
मकर राशि उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मकर राशि पूर्वाभास: नए अवसर आपकी राह में हैं, सतर्क रहें।
मकर राशि शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

23 May 2025 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशि फल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि धन-संपत्ति: आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं, रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि सेहत: मौसमी संक्रमण परेशान कर सकता है, पर जल्दी राहत मिलेगी।
कुंभ राशि करियर: नौकरी में नई ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशि प्यार: आपसी संवाद से रिश्ते में मधुरता लौटेगी, पुराने गिले दूर होंगे।
कुंभ राशि परिवार: परिवार का कोई सदस्य अचानक मदद के लिए आगे आएगा।
कुंभ राशि उपाय: किसी असहाय को भोजन करवाएं।
कुंभ राशि पूर्वाभास: कोई पुरानी योजना अब साकार होती दिखेगी।
कुंभ राशि शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: केसरिया

23 May 2025 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा। व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

मीन राशि धन-संपत्ति: निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना नुकसान हो सकता है।
मीन राशि सेहत: थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, आराम जरूरी है।
मीन राशि करियर: काम में धीमापन रहेगा, पर शाम तक गति पकड़ लेंगे।
मीन राशि प्यार: साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि परिवार: बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा।
मीन राशि उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
मीन राशि पूर्वाभास: अधूरा कार्य अचानक पूरा हो सकता है।
मीन राशि शुभ अंक: 6 शुभ रंग: गुलाबी

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

23 May 2025 Ka Love Rashifal- 23 May 2025 आज का राशिफल 23 May 2025 ,23 मई 2025 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 23 मई का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 23 May 2025 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 23 May 2025 Aaj Ka Rashifal23 मई 2025 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies 23 May 2025 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 23 May 2025 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi ,23May 2025 Rashifal Astrology,23 May Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 ,23 मई 2025 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 23 मई 2025का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 23 May 2025 Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story