TRENDING TAGS :
Festival List August:अगस्त का पूरा महीना त्योहारों से सजा है, जानें रक्षा बंधन से गणेश चौथ तक कब कौन से आने वाले है व्रत-त्योहार
Festival List August 2025: अगस्त माह का हर दृष्टि से बहुत महत्व है। इस माह में वर्षा ऋतु चरम पर होती है हर तरफ हरियाली रहती है ,जानते हैं अगस्त में कब कौन सा त्योहार आएँगे....
August 2025 Festival List India: अगस्त माह के व्रत त्योहार का लिस्ट : अगस्त माह में अभी कुछ दिन सावन है उसके बाद भाद्रपद शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त माह में सावन और भाद्र मास पड़ेगा। जो पांचवां और छठा मास है। अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार अगस्त माह 8 वां मास है। इस माह का हर दृष्टि से बहुत महत्व है। इस माह में वर्षा ऋतु चरम पर होती है हर तरफ हरियाली छाई रहती है तो कई पर्व-त्योहार भी आते हैं जो जीवन में ऊर्जा का संचार करते है। जानते हैं अगस्त में कब कौन सा त्योहार है....
अगस्त 2025 के व्रत- त्योहार
01 अगस्त को मासिक दुर्गा अष्टमी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
04 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
05 अगस्त को सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत है। इस शुभ अवसर पर मां पार्वती की पूजा की जाती है।
05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।
06 अगस्त को सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
08 अगस्त को सावन माह का वरलक्ष्मी व्रत है।
09 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। इस दिन राखी (Raksha Bandhan 2025 date) का त्योहार मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं।
12 अगस्त को संकष्टी चतुर्थी है। साथ ही कजरी तीज का पर्व भी मनाया जाता है।
14 अगस्त को बलराम जयंती है।
15 अगस्त को जन्माष्टमी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
16 अगस्त को दही हांडी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के अगले दि को मनाया जाता है।
17 अगस्त को सिंह संक्रांति है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान किया जाता है।
19 अगस्त को अजा एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन व्रत रख लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।
20 अगस्त को प्रदोष व्रत (कृष्ण) है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
21 अगस्त को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।
23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या है।
25 अगस्त वराह जयंती है।
26 अगस्त को हरतालिका तीज है।
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
28 अगस्त को ऋषि पंचमी है।
31 अगस्त को राधा अष्टमी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
इस महीने नागपंचमी का त्योहार है। नागों की पूजा से कुंडली दोष का निवारण होता है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। स्कन्द षष्ठी है । इस व्रत में भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है। जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं। तुलसीदास जयंती है। सावन के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को तुलसी दास की जयंती मनाई जाती है।
रक्षा बंधन है। यह पर्व हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के स्वस्थ जीवन की कामना करती है। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया कजरी तीज मनाते हैं। इस व्रत में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।
कृष्ण जन्माष्टमी मनायी जाएगी। धर्मानुसार कृष्ण का जन्म का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत किया जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी गणेशोत्सव है। इस दिन से 10 दिनों तक गणेश उत्सव देशभर में मनाया जाता है।
अगस्त में ग्रह बदलेंगे स्थिति
अगस्त में व्रत-त्योहार और उल्लास के साथ जीवन में कई बदलाव आएंगे। इस माह कई ग्रह अपने स्थिति बदलेंगे इससे आपके कामकाज पर असर पड़ेगा।
गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बने होने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा।
11 अगस्त को बुध कर्क राशि में मार्गी होंगे।
16 अगस्त को सूर्य का गोचर होगा
शुक्र भी 21 अगस्त को कर्क राशि में पहुचेंगे।
ग्रहों के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव सबसे ज्यादा लाभ मिथुन, कर्क को मिलेगा। इन राशियों को धन संपत्ति सुख के साथ साथ खुशियां भी मिलेंगे।। जो इन राशियों के जीवन में राजयोग के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला है। बाकी लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!