TRENDING TAGS :
July Masik Rashifal 2025 जुलाई 2025 मासिक राशिफल खोलेगा 12 राशियों की किस्मत का राज, जानिए आपके सितारे क्या कह रहे है
July Masik Rashifal 2025 जुलाई मासिक राशिफल 2025 :प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें जुलाई का मासिक लव राशिफल..मासिक प्रेम राशिफल, जुलाईका मासिक राशिफल - NewsTrack
Saptahik Rashifal (photo: social media )
Masik July Rashifal 2025 ( मासिक जुलाई 2025 राशिफल ) : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
जुलाई 2025 का आत्म-विश्वास और साहस को बल देगा, खासकर मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए।जानते हैं चंद्र की स्थिति और ग्रहों के इस बदलाव का राशियों पर प्रभाव....
मासिक जुलाई मेष राशिफल ( Aries Monthly Horoscope ) मेष राशि वालों के लिए आने वाला जुलाई माह उर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। प्यार, सम्मान और आत्मबल से भरपूर माह। घर को सजाने में ध्यान देंगे और बच्चों संग उल्लासमयी पल बिताएंगे।
धन-करियर: राजनीति में रुचि बढ़ेगी, नौकरी में पारिवारिक दबाव से फैसले लेने होंगे।
सेहत: कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। नशे से दूर रहें।
प्यार-परिवार: रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ अंक: 2, 16, 26, 27
शुभ दिन-रत्न: सोमवार, मोती
मासिक जुलाई वृष राशिफल ( Monthly Taurus Horoscope ) इस माह जुलाई में आप घर में धार्मिक आयोजन करेंगे। रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। घर की खुशियां लौटेंगी। किसी पुराने मनमुटाव का समाधान होगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
धन-करियर: पढ़ाई और करियर दोनों में फोकस लाभ देगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता का संकेत।
सेहत: वायरल बुखार या पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
प्यार-परिवार: जीवनसाथी से मतभेद संभव, लेकिन प्रेम बना रहेगा।
उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक: 24, 28, 30
शुभ दिन-रत्न: रविवार, माणिक
मासिक जुलाई मिथुन राशिफल ( Monthly Gemini Horoscope ) जुलाई माह में मिथुन राशि के कई रिश्ते खराब होंगे। लेकिन बिजनेस और नौकरी में अच्छा रहेगा। आपका व्यवहार सबका मन जीत लेगा। निजी और पेशेवर जीवन में लाभदायक स्थिति बन रही है।
धन-करियर: नौकरी में स्थिरता, लेकिन विवादों से दूर रहें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
सेहत: सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन बीच में थकावट या संक्रमण हो सकता है।
प्यार-परिवार: दांपत्य जीवन में मधुरता, लेकिन प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है।
उपाय: बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें, खरगोश पालने से लाभ।
शुभ अंक: 14, 16, 21
शुभ दिन-रत्न: बुधवार, पन्ना/पुखराज
मासिक जुलाई कर्क राशिफल (Monthly Cancer Horoscope ) जुलाई माह में कर्क राशि की महिलाओं के प्यार और सम्मान मिलेगा। आप घर के साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। उत्साह और जिम्मेदारियों से भरा माह रहेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं।
धन-करियर: ट्रांसफर या कार्यस्थल परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक लाभ मिलेगा।
सेहत: खानपान में बदलाव का सकारात्मक असर दिखेगा।
प्यार-परिवार: अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें, सफेद वस्त्र या दूध दान करें।
शुभ अंक: 4, 7, 13, 18
शुभ दिन-रत्न: शुक्रवार, नीलम
मासिक जुलाई सिंह राशिफल (Monthly Leo Horoscope ) यह माह सिंह राशि के जातक के लिए आपके लिए यह माह पारिवारिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया हैं।यह माह मिश्रित फल देने वाला है। मेहनत तो अधिक करनी पड़ेगी लेकिन लाभ अपेक्षा से कम मिलेगा।
धन-करियर: कामकाज में सफलता मिलेगी लेकिन धन संचय में रुकावट रहेगी।सेहत: श्वसन संबंधी रोगों से सावधान रहें। मदिरा व नॉनवेज से दूरी रखें।
प्यार-परिवार: रिश्तों में सुधार होगा। सच्चा प्यार करने वाले साथ निभाएंगे।
उपाय: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। राधा-कृष्ण मंदिर जाएं।
शुभ अंक: 9, 18
शुभ दिन-रत्न: मंगलवार, मूंगा
मासिक जुलाई कन्या राशिफल ( Monthly Virgo Horoscope )इस सप्ताह कन्या राशि वाले आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। फैसलों में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन परिस्थितियां परखकर ही आगे बढ़ें। अचल संपत्ति का लाभ संभव है।
धन-करियर: अटके कार्य पूरे होंगे। नए कार्य में कठिनाइयाँ आएंगी, लेकिन धैर्य लाभ देगा।
सेहत: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान से लाभ होगा।
प्यार-परिवार: वैवाहिक जीवन में तनाव संभव, संवाद बढ़ाएं।
उपाय: गुरुवार को पीले कपड़े पहनें, केले की पूजा करें।
शुभ अंक: 10, 12, 22
शुभ दिन-रत्न: गुरुवार
मासिक जुलाई तुला राशिफल ( Monthly Libra Horoscope ) जुलाई में तुला राशि के जातक के लिए आर्थिक लाभ और नुकसान दोनों देकर जायेगासफलता और संघर्ष दोनों रहेंगे। घर में कोई सरकारी नौकरी लगने से खुशियां आएंगी।
धन-करियर: आकस्मिक धन लाभ होगा। दूसरी छमाही में हालात आपके पक्ष में होंगे।
सेहत: रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होगी। सर्दी, फ्लू से बचें।
प्यार-परिवार: एक्स्ट्रा मैरिटल मामलों से दूरी रखें नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय: लक्ष्मी और हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक: 16, 23, 26, 30, 31
शुभ दिन-रत्न: शनिवार, नीलम
मासिक जुलाई वृश्चिक राशिफल (Monthly Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिफल की मासिक गणना बताती है कि जातक के लिए जुलाई कुछ खास लेकर नहीं आ रहा है। खर्च बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक टकराव और भावनात्मक उलझनें रह सकती हैं। लेकिन निजी जीवन में प्यार मिलेगा।
धन-कैरियर: मेहनत रंग लाएगी। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। राजनीतिक लाभ संभव है।सेहत: फिटनेस पर ध्यान देने के बावजूद मानसिक चिंता रह सकती है।
प्यार-परिवार: प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। घर में शादी या उत्सव का माहौल बनेगा।
उपाय: मां कात्यायनी की पूजा करें। कमल पुष्प चढ़ाएं।
शुभ अंक: 10, 14, 16, 22
शुभ दिन-रत्न: बुधवार
मासिक जुलाई धनु राशिफल ( Monthly Sagittarius Horoscope )जुलाई माह में धनु राशि के जातक निर्णय लेने की क्षमता प्रबल होगी। कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। खुशियों और सामाजिक रुतबे का महीना। नौकरी और पारिवारिक क्षेत्र दोनों में संतुलन बना रहेगा।
धन-करियर: परिवार और ननिहाल से सहयोग मिलेगा। नया व्यापार शुरू हो सकता है।
सेहत: स्वयं स्वस्थ रहेंगे लेकिन मां की सेहत का ख्याल रखें।
प्यार-परिवार: समाज में सम्मान बढ़ेगा। उत्सव में मित्रों का संग मिलेगा।
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।
शुभ अंक: 3, 7
शुभ दिन-रत्न: गुरुवार, रविवार
मासिक जुलाई मकर राशिफल ( Monthly Capricorn Horoscope ) मकर राशिफल के अनुसार जुलाई माह में आपके परिवार में आपकी या किसी और की नौकरी लग सकती है।यह महीना उत्साह, ऊर्जा और लाभ से भरपूर रहेगा। व्यावसायिक विस्तार के साथ-साथ नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। परिवार में कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। मित्रों का साथ जीवन में रंग भरेगा।
धन-करियर: व्यापार में तेजी से मुनाफा होगा। नौकरी में नया प्रस्ताव या प्रमोशन मिल सकता है।
सेहत: मौसम के बदलाव से सर्दी-जुकाम हो सकता है। दिनचर्या नियमित रखें।
प्यार-परिवार: रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। घर में छोटा धार्मिक आयोजन भी संभव है।
उपाय: मंगलवार को गुड़ और चने का दान करें।
शुभ अंक: 2, 5, 14
शुभ दिन-रत्न: मंगलवार, मूंगा
मासिक जुलाई कुंभ राशिफल ( Monthly Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिफल के अनुसार जुलाई में घर में तनाव का माहौल रहेगा। अंदर से परिवार के सदस्यों में मनमुटाव बना रहेगा घर-परिवार में धार्मिकता और मनमोहक आयोजन हो सकते हैं। रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी, परंतु करियर में सतर्कता आवश्यक है।
धन-करियर: इस माह निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में अस्थिरता रहेगी, पर पुराना अटका काम पूरा हो सकता है।सेहत: मानसिक तनाव और थकावट के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।
प्यार-परिवार: रिश्तों में दूरी या गलतफहमी की संभावना है। संयमित रहें।
उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र या चांदी दान करें।
शुभ अंक: 2, 16, 22, 31
शुभ दिन-रत्न: शुक्रवार, हीरा
मासिक जुलाई मीन राशिफल ( Monthly Pisces Horoscope ) मीन राशिफल के जुलाई माह की मासिक गणना के अनुसार जातक के घर में खुशियां दस्तक देंगी।यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। लेकिन आर्थिक क्षेत्र में चौतरफा लाभ संभव है।
धन-करियर: व्यापार में विस्तार होगा। शेयर-सट्टा से लाभ, परंतु जोखिम ना लें।
सेहत: फुर्सत के समय में आराम करें, पेट और सर्दी से संबंधित समस्या हो सकती है।
प्यार-परिवार: संबंधों में दूरी दिख सकती है लेकिन घर में आयोजनों से माहौल अच्छा रहेगा।
उपाय: घर में घी के दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र दें।
शुभ अंक: 7, 8, 16
शुभ दिन-रत्न: बुधवार, पन्ना
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
Masik Rashifal July 2025, मासिक जुलाई राशिफल , July 2025 Ka masik Rashifal, monthly November Rashifal love, monthly Rashifal business, monthly Horoscope Astrology Remedies , मासिक लव राशिफल, मासिक मीन राशिफल, मासिक जुलाई कुंभ राशिफल, masik Rashifal ki bhavishyavani
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge