×

Aaj ka Love Rashifal 24 June 2025: इनके निजी रिश्तों की खुलेगी पोल, जानिए मेष से मीन राशि की लव लाइफ क्या आप भी है लाइन में ?

Aaj ka Love Rashifal 24 June 2025: 24 जून का दिन कौन सी राशि लव लाइफ किसको मिलेगा साथी , किसका दिल टूटेगा और कौन करेगा प्रेम विवाह जानते हैं मेष से मीन राशि की लव लाइफ

Suman  Mishra
Published on: 23 Jun 2025 1:10 PM IST (Updated on: 24 Jun 2025 2:15 PM IST)
Aaj ka  Love Rashifal 24 June 2025: इनके निजी रिश्तों की खुलेगी पोल, जानिए मेष से मीन राशि की लव लाइफ क्या आप भी है लाइन में ?
X

Love Rashifal 24 June 2025: 24 जून 2025 का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? क्या आपका लव पार्टनर आपको धोखा देगा या निभायेगा उम्रभर साथ. चंद्र नाम राशि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर जानते हैं 12 राशियों का लव राशिफल, जिसमें मेष से मीन तक हर राशि से जुड़ी भविष्यवाणियां हैं। किसका रिश्ता बनेगा किसका बिगडेगा, जानिए पंचांग और लव राशिफल साथ में

आज का पंचांग (24 जून 2025)

तिथि-आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी

आज का नक्षत्र-म्रृगशीर्षा

आज का करण-शकुनि और चतुष्पद

आज का पक्ष-कृष्ण पक्ष

आज का योग-गण्ड

आज का वार-मंगलवार

सूर्योदय - 5:46 AM

सूर्यास्त - 7:11 PM

चंद्र राशि:11:45 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

शुभ समय: 10:33 AM से 12:18 PM

अशुभ समय: --12:26 PM से 02:07 PM तक

आज का लव राशिफल जानें..

मेष राशि (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए 24 जून जातक को प्यार के रिश्तों में ठहराव और समझदारी आएगी। आपका साथी आपकी गंभीरता और समर्पण को सराहेगा।रिश्तों में सुरक्षा और भरोसे का भाव रहेगा।

लव टिप: उनका नाम लेकर एक छोटी-सी तारीफ़ करिए – चमत्कार होगा।

चेतावनी: हर बार सामने रहने की ज़रूरत नहीं, लेकिन साथ का एहसास ज़रूरी है।

वृष राशि (Taurus Love Horoscope ): वृष वालों का 24 जून आज शादीशुदा लोगों के लिए परिवार की जिम्मेदारियों को मिलकर निभाने का समय है। अकेले लोगों को कोई पैसे के मामले में मजबूत और स्थिर स्वभाव का साथी मिल सकता है।

लव टिप: उनके मन की उलझन को चुपचाप महसूस करिए।

चेतावनी: आज तुलना से उनका आत्मसम्मान टूट सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन24 जून को शादीशुदा लोग पुराने पलों को याद करके एक-दूसरे के और करीब आ सकते हैं। भावनाएं सच्ची रहेंगी, लेकिन अतीत को लेकर संतुलन जरूरी है। रिश्तों में मासूमियत और अपनापन बना रहेगा।

लव टिप: आज उनकी आँखों में देख कर एक बार बस “धन्यवाद” कहें।

चेतावनी: रिश्तों में ठंडापन आज ज़हर बन सकता है।

कर्क राशि (CancerLove Horoscope ): कर्क वालों के लिए आज 24 जून को लव राशिफल आज कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न करें और बातचीत में प्यार से पेश आएं।प्रेम संबंधों में सुधार होगा और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

लव टिप: एक मैसेज लिखिए – "मैं तुम्हें अब भी वैसे ही चाहता/चाहती हूं।"

चेतावनी: शक की छोटी लकीर आज दूरी बना सकती है।

सिंह राशि (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों का आज 24 जून को प्यार के रिश्तों में पुराना रिश्ता फिर से शुरू हो सकता है। कोई पुराना प्रेमी संपर्क कर सकता है या कोई पुराना दोस्त नए रिश्ते की शुरुआत कर सकता है।

लव टिप: आज उनकी हँसी के लिए कुछ छोटा सा पागलपन करिए।

चेतावनी: अपने विचार उन पर थोपना रिश्ते को भारी कर देगा।

कन्या राशि (Virgo Love Horoscope): कन्या वालों को आज 24 जून को परिवार के सदस्यों के आपसी तालमेल से घर में शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के मौके मिलेंगे।

लव टिप: काम के बीच 2 मिनट निकालकर पूछिए – “कैसा लग रहा है आज?”

चेतावनी: ठंडा व्यवहार दिल के तापमान को गिरा सकता है।

तुला राशि (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज 24 जून को अकेले लोगों को एक से ज़्यादा विकल्प मिल सकते हैं, जिससे फैसला मुश्किल होगा। शादीशुदा लोगों को साथी के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है, जिससे शक हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

लव टिप: आज कुछ न कहिए, बस उनके पास बैठ जाइए।

चेतावनी: दूरी को आज आदत बनने न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक वालों का आज 20 जून को प्यार के रिश्तों में उलझन और भावनाओं में परेशानी रह सकती है। किसी एक व्यक्ति की ओर मन खिंचेगा तो, लेकिन भरोसा नहीं बन पाएगा।

लव टिप: कहिए – “मैं तुम्हारे बिना खुद को अधूरा मानता/मानती हूं।”

चेतावनी: ज़्यादा सपने दिखाकर आज उन्हें भ्रमित न करें।

धनु राशि (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज 24 जून को परिवार का माहौल सुखद रहेगा और आपसी तालमेल भी अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

लव टिप: उनकी बात बिना टोक सुने, सिर हिलाइए — वो क़रीब आ जाएंगे।

चेतावनी: हर बात में अपनी राय देना आज उन्हें थका सकता है।

मकर राशि (Capricorn Love Horoscope): मकर वालों को आज 24 जून को शादीशुदा लोगों के बीच आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। अगर कोई मनमुटाव चल रहा था, तो सुलह की शुरुआत आज हो सकती है। दिल से बात करने का दिन है।

लव टिप: आज उन्हें थाम लीजिए, चाहे वो कुछ कहें या न कहें।

चेतावनी: चुप रहकर रिश्ते को हल्का न समझिए।

कुंभ राशि (AquariusLove Horoscope ): कुंभ राशि वालों के लिए आज 20 जून को प्यार के रिश्तों में नयापन और सच्ची भावनाएं रहेंगी। अकेले लोगों को कोई गहरा भावनात्मक रिश्ता शुरू करने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त के लिए भावनाएं जाग सकती हैं।

लव टिप: कोई पुरानी फोटो भेजिए और कहिए, "ये पल आज भी मेरी जान है।"

चेतावनी: व्यस्तता का बहाना आज भरोसा हिला सकता है।

मीन राशि (PiscesLove Horoscope): मीन वालों की आज 24 जून को लव लाइफ आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिलने से आराम मिलेगा।

लव टिप: आज सिर्फ कह दीजिए, "मैं तुम्हारे साथ हूं, हर हाल में।"

चेतावनी: भावनाओं को खुद तक सीमित न रखें।

24 जून 2025 का लव राशिफल हर राशि के लिए खास है। लेकिन कुछ राशियो के लव लाइफ में धोखा और फरेब की संभावना और रिश्तों के लिए चेतावनी भी है। आज कुछ राशियों के प्यार के रिश्ते होंगे मजबूत।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story