Mulank 8: कंजूसी में नंबर वन! इन तारीखों में जन्मे लोगों की नोटों में बसती है जान

Mulank 8 Personality : जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है।

Akriti Pandey
Published on: 30 Sept 2025 1:56 PM IST
Numerology
X

Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और गुण-दोष उसके मूलांक से जाना जा सकता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। शनि ग्रह को कर्म और न्याय का कारक माना जाता है, इसलिए मूलांक 8 वाले जातकों के जीवन में मेहनत और संघर्ष का विशेष महत्व होता है।

मेहनत और चुनौतियों से भरा होता हैं जीवन

मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन आसान नहीं होता। इन्हें हर लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। शनि का प्रभाव इनकी राह में कई बार अड़चनें और चुनौतियां लाता है, लेकिन ये अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और धैर्य के बल पर हर मुश्किल को पार कर लेते हैं।

स्वभाव से होते हैं शांत और गंभीर

मूलांक 8 वाले लोग बेहद शांत और गंभीर स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें एकांतप्रिय भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें भीड़-भाड़, शोरगुल या अधिक चहल-पहल वाली जगहें पसंद नहीं आतीं। ये पार्टियों और सामाजिक आयोजनों में कम ही हिस्सा लेते हैं। अपने विचारों और सिद्धांतों पर अडिग रहना इनकी खासियत होती है।

होते हैं बेहद कंजूस

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग पैसों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ये फिजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करते और हर पैसा सोच-समझकर खर्च करते हैं। इनका स्वभाव बचतप्रिय होता है, इसलिए इन्हें अक्सर कंजूस भी कहा जाता है। ये दूसरों से पैसों का लेन-देन करने से भी बचते हैं और हर परिस्थिति में आर्थिक रूप से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं।

जानें इनकी विशेषताएं

  • मेहनती और संघर्षशील
  • गंभीर और एकांतप्रिय
  • बचत करने वाले और बेहद व्यावहारिक
  • हर परेशानी का डटकर सामना करने वाले
  • लक्ष्य प्राप्ति में दृढ़

मूलांक 8 वाले लोग जीवन में कई संघर्ष झेलते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ते हैं। ये आर्थिक रूप से मजबूत तो होते हैं, लेकिन खर्च के मामले में बहुत सावधान रहते हैं। इनकी गंभीरता और बचतप्रिय स्वभाव इन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!