Saptahik Rashifal in Hindi: क्या कहते हैं- आपके ग्रह, 9 से 14 सितम्बर 25

Weekly Horoscope 8 to 14 September: क्या कहते हैं आपके सितारे इस हफ्ते साथ ही क्या है आपका शुभ अंक और रंग आइये विस्तार से जानते हैं।

Dr. A K Pandey
Published on: 9 Sept 2025 3:58 PM IST
Weekly Horoscope
X

Weekly Horoscope 8 to 14 September 2025 (Image Credit-Social Media)

Saptahik Rashifal 8 to 14 September 2025: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर । सूर्य सिंह राशि में ।चंद्रमा कुंभ राशि में ।

8 को दोपहर 02.29 से मीन राशि में ।

10 को शाम 04.03 से मेष राशि में ।

12 को शाम 5.30 से वृष राशि में ।

14 को रात्रि 8 बजकर 03 से मिथुन राशि मेंं।

मंगल कन्या में 13 को रात्रि 09.34 से तुला में ।

बुध सिंह में । शुक्र कर्क । बृहस्पति मिथुन राशि में । शनि मीन में वक्री ।

राहु कुंभ , और केतु सिंह राशि में ।

जानते हैं , कैसे रहेंगे ये ग्रह आपकी राशि के लिए ।

मेष राशि-


यह सप्ताह शुरुआत में लाभ देगा लेकिन मध्य भाग में चुनौतियाँ और खर्च बढ़ सकते हैं। आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। सप्ताहांत में पुनः शुभ समय आएगा।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत सोमवार दोपहर तक अनुकूल रहेगी। लेकिन दोपहर बाद से बुधवार तक कार्यों में रुकावट, मन अशांत और धन खर्च बढ़ सकता है। इस दौरान धैर्य रखें। बुधवार शाम से शुक्रवार तक समय शुभ रहेगा। मित्रों का साथ, योजनाओं में प्रगति और व्यापार में लाभ होगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान दें।

महिला-

महिलाओं के लिए सप्ताह का मध्य भाग अधिक शुभ है। नए कार्यों की शुरुआत, परिवार में सहयोग और यात्रा योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, विशेषकर मौसमी रोगों से बचें। शनिवार-रविवार को भावनात्मक संबंधों में संयम बरतें।

उपाय- हनुमान जी की आराधना।

शुभ रंग – हल्का लाल शुभ अंक – 1

वृष राशि-


यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। कार्यों में प्रगति होगी लेकिन मध्य भाग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य और संयम आवश्यक रहेगा।

पुरुष-

सोमवार से बुधवार तक कार्यक्षेत्र में सफलता, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मान-सम्मान मिलेगा। बुधवार शाम से शुक्रवार तक धन खर्च और यात्राओं में सावधानी रखें। सप्ताहांत में फिर से अनुकूलता आएगी, नए अवसर मिलेंगे।

महिला-

महिलाओं को मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन थकान व तनाव रह सकता है। सप्ताहांत में छात्रों व महिलाओं के लिए शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय- मां दुर्गा की आराधना।

शुभ रंग – हल्का नीला शुभ अंक – 6

मिथुन राशि-


सप्ताह की शुरुआत मिश्रित रहेगी। मध्य भाग से लाभ और सफलता के अवसर बढ़ेंगे। सप्ताहांत में व्यय और भागदौड़ की स्थिति रह सकती है।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। दोपहर के बाद से शुक्रवार तक का समय बेहद लाभकारी होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति, नए अवसर और बेरोजगार जातकों के लिए नौकरी की संभावना है। सप्ताहांत में व्यय बढ़ेगा और अनावश्यक भागदौड़ होगी।

महिला-

महिलाओं को इस सप्ताह परिवार और संबंधों में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। मध्य सप्ताह तक समय शुभ है, लेकिन सप्ताहांत में अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर गंभीर होना चाहिए।

उपाय- गणपति की आराधना।

शुभ रंग – हरा शुभ अंक – 5

कर्क राशि-


शुरुआत में स्वास्थ्य और मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। सप्ताह के मध्य से समय आपके पक्ष में आएगा और प्रगति के अवसर मिलेंगे।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और कामकाज में अवरोध रह सकता है। सहकर्मियों से विवाद से बचें। बुधवार शाम के बाद समय अनुकूल होगा। कार्यों में प्रगति, व्यवसाय में उन्नति और नए अनुबंध होने की संभावना है।

महिला-

महिलाओं को मानसिक चिंता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या रह सकती है। सप्ताहांत तक परिस्थितियां सुधरेंगी। विद्यार्थियों को इस समय शुभ समाचार मिल सकते हैं।

उपाय- भगवान शिव की आराधना।

शुभ रंग – सफेद शुभ अंक – 2

सिंह राशि-


यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। शुरुआत और अंत शुभ रहेगा लेकिन मध्य में तनाव और खर्च बढ़ सकता है।

पुरुष-

सोमवार दोपहर तक समय लाभकारी है। लेकिन उसके बाद शुक्रवार तक कामकाज में भ्रम, स्वास्थ्य संबंधी समस्या और खर्च बढ़ सकता है। शुक्रवार शाम से स्थिति फिर से आपके पक्ष में आ जाएगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

महिला-

महिलाओं के लिए सप्ताह का प्रारंभ और अंत अत्यंत शुभ रहेगा। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।

उपाय- भगवान विष्णु की आराधना।

शुभ रंग – लाल शुभ अंक – 1

कन्या राशि-


शुरुआत से मध्य तक समय अनुकूल है। कार्यों में प्रगति और लाभ होगा लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में तनाव और खर्च बढ़ सकता है।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत से बुधवार शाम तक व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन बुधवार शाम के बाद से खर्च, यात्रा और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धैर्य रखें।

महिला-

महिलाओं को सप्ताह के पहले भाग में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन सप्ताहांत तक घरेलू कार्य और स्वास्थ्य में तनाव रह सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।

उपाय- गणपति की आराधना।

शुभ रंग – धानी शुभ अंक – 5

तुला राशि-


सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन रह सकती है। मध्य सप्ताह से सफलता और शुभ समाचार मिलेंगे। सप्ताहांत में पुनः सावधानी आवश्यक है।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत प्रतिकूल है। स्वास्थ्य और रिश्तों में समस्या रह सकती है। लेकिन सोमवार दोपहर बाद से शुक्रवार तक कार्य-व्यापार में उन्नति, यात्रा और शुभ समाचार मिलेंगे। सप्ताहांत में पुनः रुकावटें आ सकती हैं।

महिला-

महिलाओं को इस सप्ताह रिश्तों में संतुलन बनाना होगा। मध्य सप्ताह तक अनुकूलता रहेगी, लेकिन बाद में भ्रम और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

उपाय- मां लक्ष्मी की आराधना।

शुभ रंग – सफेद शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशि-


सप्ताह की शुरुआत में कार्य बाधित हो सकते हैं। मध्य और अंत भाग में सफलता, धनलाभ और उन्नति मिलेगी।

पुरुष-

सप्ताह के पहले भाग में कार्य रुक सकते हैं। यात्रा में परेशानी संभव है। बुधवार शाम से रविवार तक समय अनुकूल रहेगा। प्रतिष्ठा और धन लाभ मिलेगा।

महिला-

महिलाओं को सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य और मानसिक एकाग्रता बनाए रखनी होगी। मध्य सप्ताह से सफलता और उन्नति का समय प्रारंभ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं।

उपाय- हनुमान जी की आराधना।

शुभ रंग – नारंगी शुभ अंक – 9

धनु राशि-


शुरुआत शुभ रहेगी, मध्य में खर्च और तनाव रह सकता है। सप्ताहांत फिर से अनुकूल परिणाम देगा।

पुरुष-

सोमवार दोपहर तक समय धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। लेकिन उसके बाद शुक्रवार तक धैर्य रखें। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या संभव है। शुक्रवार शाम से समय शुभ होगा।

महिला-

महिलाओं को सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ तालमेल में कठिनाई हो सकती है। सप्ताहांत में परिवार और कार्य दोनों में प्रगति मिलेगी।

उपाय- भगवान विष्णु की आराधना।

शुभ रंग – पीला शुभ अंक – 1

मकर राशि-


यह सप्ताह प्रयासों की परीक्षा लेगा। शुरुआत और मध्य में सफलता मिलेगी लेकिन अंत में खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

पुरुष-

सोमवार दोपहर तक आलस्य छोड़कर कार्यों को पूरा करें। दोपहर बाद से बुधवार तक लाभ और प्रतिष्ठा मिलेगी। बुधवार शाम से रविवार तक मानसिक बेचैनी, खर्च और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

महिला-

महिलाओं के लिए सप्ताह का मध्य शुभ है। लेकिन सप्ताहांत में धन व्यय और यात्राओं में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

उपाय- भगवान शिव की आराधना।

शुभ रंग – आसमानी नीला शुभ अंक – 6

कुंभ राशि-


सप्ताह की शुरुआत शुभ है। मध्य में स्वास्थ्य और तनाव की स्थिति रह सकती है। अंत में फिर सफलता और लाभ प्राप्त होगा।

पुरुष-

सप्ताह का आरंभ अनुकूल रहेगा। परिवार और कार्यों में प्रगति होगी। सोमवार दोपहर से बुधवार शाम तक स्वास्थ्य और मानसिक तनाव रह सकता है। बुधवार शाम से शुक्रवार तक सफलता और लाभ होगा। सप्ताहांत में सावधानी रखें।

महिला-

महिलाओं को सप्ताह के आरंभ में लाभ होगा। लेकिन अंत तक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार और जीवनसाथी की सलाह मानना लाभदायक रहेगा।

उपाय- भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना।

शुभ रंग – बैंगनी शुभ अंक – 8

मीन राशि-


सप्ताह की शुरुआत में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। मध्य भाग शुभ रहेगा और अंत में पुनः लाभकारी योग बनेगा।

पुरुष-

सप्ताह की शुरुआत में मान-सम्मान की चिंता रहेगी। सोमवार दोपहर से बुधवार शाम तक समय बेहतर होगा, घरेलू कार्यों में संतोष मिलेगा। शुक्रवार शाम के बाद पुनः लाभकारी समय प्रारंभ होगा।

महिला-

महिलाओं को सप्ताह के प्रारंभ में खर्च पर संयम रखना होगा। मध्य भाग में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अंत तक प्रतिष्ठा और लाभ के अवसर मिलेंगे।

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ।

शुभ रंग – बादामी शुभ अंक – 3

अगला साप्ताहिक राशिफल - 15 सितम्बर 2025 को ।

तब तक स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

शुभम् भवतु।

( लेखक प्रख्यात ज्योतिषाचार्य हैं।)

1 / 7
Your Score0/ 7
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!