TRENDING TAGS :
सावन में धन की कमी नहीं होगी, जीवनभर रहेंगे मालामाल, सावन में दिखे ये सारे सपने तो क्या कहता है स्वप्न शास्त्र जानिए?
Swapna Shastra Mein 11 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो रहा है। भक्ति और तप के मास में किया हर अच्छा काम शुभ फल देता है। जानते है अगर इस माह में सपने दिखे तो क्या फल मिलते है,और क्या संकेत देता है।
Sawan Swapna Shastra: 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। यह महीना भक्ति संयम तप और करुणा के सागर में हिलोरे लगाने का है। सावन में भक्ति के साथ शक्ति और संचार भी होता है। जो न केवल हमारे मनोभावों और सोच का प्रतिबिंब हैं, बल्कि कई बार भविष्य के संकेत भी हैं।हर तरह से यह माह खास होता है। यह समय अच्छे बुरे कामों को कई तरह से इंगित करता है। इस में सपनों माध्यम से भी बहुत से संकेत मिलते है। इस माह देखे गए सपनों का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव का है।
सावन में देखे सपने का शुभ -अशुभ फल
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, ऐसे में शिव भक्त इस दौरान शिवजी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं, इस महीने के दौरान सोमवार के व्रत, कांवड़ यात्रा और सावन शिवरात्रि भी पड़ती है, जो अत्यंत फलदायी होती है, जानते है सावन के दौरान किन चीजों का सपने में आना गुड लक माना जाता है।
अगर सावन समय नंदी जी सपने में आ जाये तो यह सपने कार्य में सफलता का प्रतीक है। इससे नए अवसर और उपलब्धि की ओर भी दर्शाता है।
अगर सावन से पहले सफेद वस्त्र, सफेद फूल या सफेद पक्षी देखने का सपना आए तो यह आपके जीवन में शांति और सुख के आगमन का संकेत होता है। ऐसे सपने यह बताते हैं कि आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे और खुशहाली आपके कदम चूमेगी।
सपने में फूल देखना भी शुभ संकेत है। सावन से पहले फूलों का सपना आने पर समझना चाहिए कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। आपके जीवन में नए रिश्ते बनेंगे, प्रेम और मित्रता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सावन माह भगवान शिव से जुड़ा या शिवलिंग का सपना दिखे तो शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपके घर में भगवान की कृपा बनी रहेगी, आपके कष्ट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी।
इस माह नदी, तालाब या किसी जल स्रोत का देखना शुभ होता है। यह बताता है कि आपके जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली आएगी।
सूरज का उगता हुआ ऐसा सपना नए अवसरों, सफलता और उन्नति का संकेत होता है। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
सपने में रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में नई खुशियों और उम्मीदों के आगमन की निशानी है।इसमे कबूतर, मोर या तोते जैसे पक्षियों का आना आपके सामाजिक जीवन में वृद्धि का संकेत देता है।
अगर सावन के महीने में सपने में नाग देवता दिखाई देते हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत होता है, इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई सुख समाचार मिल सकता है, साथ ही इसे संपत्ति से जुड़े लाभ का संकेत भी माना जाता है, सपने में नाग का दिखना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का संकेत भी हो सकता है।
आपको सावन के महीने में या शिवरात्रि से पहले सपने में रुद्राक्ष नजर आता है, तो ऐसे में शिवजी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है, इस सपने का अर्थ है कि अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही थी, तो अब जल्द ही उससे निजात मिलने वाली है
सावन के महीने में अगर आप सपने में खुद को किसी पवित्र नदी में स्नान करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, सात्विक भोजन करना चाहिए।
सावन के महीने में शिवजी की पूजा करने का खास महत्व होता है, वहीं इस दौरान अगर सपने में आपको शिवलिंग के पास सांप नजर आ जाए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है, इसका अर्थ है कि आपका अच्छा भाग्य शुरू होने वाला है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge