धनतेरस का दुर्लभ संयोग! आज भूलकर भी न खरीदें ये 2 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Dhanteras Special: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समृद्धि, साफ-सफाई और लक्ष्मी के वास का प्रतीक है। जानें कब खरीदें और कब नहीं।

Akriti Pandey
Published on: 18 Oct 2025 2:42 PM IST
Dhanteras 2025
X

Dhanteras 2025 

Dhanteras Special: धनतेरस से दीपावली पर्व की आधिकारिक शुरुआत होती है। यह पंचदिवसीय त्योहार न केवल पूजा-पाठ और दीपों का उत्सव है, बल्कि धन-समृद्धि, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-शांति का भी प्रतीक है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है और यह दिन विशेष रूप से खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर कौन-कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए?

धनतेरस के दिन बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिलती है, क्योंकि लोग इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनसे जुड़ी हुई वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीदारी से सालभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इनमें प्रमुख रूप से कौड़ी, कमलगट्टा, धनिया बीज, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, झाड़ू और सोना-चांदी के सिक्के या आभूषण शामिल हैं। इन सभी चीजों को शुभ और लक्ष्मी कृपा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इन्हें खरीदना बेहद लाभकारी माना जाता है।

धनतेरस को क्या न खरीदें?

धनतेरस 2025 का पर्व इस बार शनिवार, 18 अक्टूबर को पड़ रहा है। हालांकि झाड़ू और सरसों का तेल आमतौर पर धनतेरस पर खरीदे जाते हैं, लेकिन शनिवार और मंगलवार को इनकी खरीदारी को अशुभ माना गया है।

झाड़ू की खरीदारी शनिवार या मंगलवार को क्यों न करें?

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन दोनों दिनों को शनि और मंगल ग्रह से जोड़ा गया है। इन ग्रहों को कर्म और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों झाड़ू खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आर्थिक संकट आ सकता है।

झाड़ू को मानते हैं लक्ष्मी का प्रतीक

झाड़ू को घर की साफ-सफाई, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि इसे शुभ समय पर खरीदा जाए, तो यह घर में धन-समृद्धि बढ़ाने में सहायक होती है। साथ ही, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसलिए झाड़ू की खरीदारी के लिए सही दिन और समय का चयन करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

कब खरीदें झाड़ू?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन हैं। इन दिनों झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

  • बुधवार
  • गुरुवार
  • शुक्रवार

इस बार झाड़ू और तेल कब खरीदें?

2025 में त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। इसलिए झाड़ू और सरसों के तेल जैसी वस्तुएं रविवार सुबह 12:00 बजे से पहले खरीद लेना उचित रहेगा।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!