Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन मार्केट रिपोर्ट 22 जुलाई को देश और उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Price Today: देश और उत्तर प्रदेश में आज सोने चांदी की कीमतें मामूली अंतर के साथ लगभग स्थिर हैं। स्थानीय स्तर पर कीमतों में मामूली अंतर दिख सकता है

Ramkrishna Vajpei
Published on: 22 July 2025 6:55 AM IST (Updated on: 22 July 2025 7:17 AM IST)
Gold Silver Rate
X

Gold Silver Rate News 

Gold Silver Price Today: 22 जुलाई 2025 को इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार देश में 999 यानी 24 कैरेट सोने के रेट 9890 रुपये प्रति ग्राम हैं। जबकि 995 यानी लगभग 24 कैरेट के दाम 9850 हैं। 916 यानी 22 कैरेट सोने का भाव 9059 है तो 750 यानी 18 कैरेट सोने का भाव 7417 है। और 585 यानी 14 कैरेट सोने का भाव 5785 रुपये प्रति ग्राम है। इससे पहले 21 जुलाई को 24 कैरेट सोने के भाव 9879 प्रति ग्राम थे जो कि लगभग 11 रुपये बढ़ा है। इसी तरह लगभग 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम दाम 9839 रुपये था। इसके भाव भी 11 रुपये बढ़े हैं। 22 कैरेट सोना 9049 था इसके दाम दस रुपये प्रति ग्राम बढ़े हैं। इसी तरह 18 कैरेट सोने के दाम आठ रुपये प्रति ग्राम और 14 कैरेट सोने के दाम छह रुपये प्रति ग्राम बढ़े हैं। यानी सोने की कीमतों में देश में आंशिक इजाफा हुआ है। ये देश में सोने की आधार कीमतें हैं दुकानों पर व्यवहारिक रूप से कीमतों में अंतर दिखाई दे सकता है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी बैंक बाजार डाट काम दस रुपये की वृद्धि के साथ 22 कैरेट सोने के दाम 9280 रुपये प्रति ग्राम दिखा रहा है जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 9744 रुपये प्रति ग्राम दिखा रहा है। यूपी में 22 कैरेट सोने के दाम जहां देश के सोने के दाम से नीचे दिख रहे हैं वहीं 24 कैरेट के दामों में भी अंतर है। यह अलग अलग सराफा बाजारों से लिए गए इनपुट में भिन्नता या सोने की क्वालिटी में अंतर पर निर्भर कर सकता है। यूपी के शहरों में सोने के इस आधार मूल्य के आसपास ही विभिन्न शहरों में सराफा बाजारों के आज चलने की संभावना है।

इसी तरह से बैंक बाजार चांदी के दाम यहां एक लाख 26 हजार प्रति किलो दिखा रहा है वहीं इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन देश में चांदी के दाम एक लाख 12 हजार सात सौ साठ रुपये 21 जुलाई को दिखा रहा है। चांदी के दाम में भी काफी अंतर है लेकिन यह करों में अंतर के कारण हो सकता है। बाजार में खरीदारी करने से पहले कीमतों की जांच अवश्य करें।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!