TRENDING TAGS :
IPO Update: ₹2.58 लाख करोड़ के IPOs कतार में: Tata Capital, LG Electronics, Groww जैसी दिग्गज कंपनियां करेंगी एंट्री
IPO Update: ₹2.58 लाख करोड़ के IPO कतार में, Tata Capital से Groww तक बाजार में जबरदस्त हलचल और निवेशकों में उत्साह।
Upcoming IPOs India (Photo - Social Media)
IPO Update: साल 2025 की पहली छमाही में IPO बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब दूसरी छमाही में इससे भी ज्यादा तेज़ी की उम्मीद है। बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बड़ी कंपनियों के शेयर बाजार में आने की तैयारी ने माहौल और बेहतर बना दिया है। अनुमान है कि आने वाले महीनों में ₹2.58 लाख करोड़ के नए IPO लॉन्च होंगे। इसमें Tata Capital, LG Electronics, Groww और Meesho जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं। शेयर बाजार में बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण निवेशकों का रुझान IPO की ओर बढ़ रहा है।
कौन-कौन सी बड़ी कंपनियां ला रही हैं IPO? :
• सेबी (SEBI) के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, ₹2.58 लाख करोड़ के प्रस्तावित इश्यू में से करीब ₹1.15 लाख करोड़ के IPO को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। शेष ₹1.43 लाख करोड़ के इश्यू अभी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ा इश्यू Tata Capital का है, जो ₹17,200 करोड़ का होगा। इसके अलावा LG Electronics India ₹15,000 करोड़ का और Groww ₹5,950 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में हैं।
• इसके अलावा Meesho करीब ₹4,250 करोड़, PhysicsWallah ₹4,000 करोड़, Orkla India ₹3,200 करोड़ के IPO लाने की तैयारी कर रही हैं। साथ ही Juniper Green Energy और Tenneco Clean Air India भी लगभग ₹3,000 करोड़ के इश्यू बाजार में ला सकती हैं।
• ICICI Prudential Asset Management ने हाल ही में ₹10,000 करोड़ के IPO का ड्राफ्ट दाखिल किया है, जो कि एसेट मैनेजमेंट सेक्टर का सबसे बड़ा इश्यू हो सकता है।
IPO की कतार में और कौन-कौन? :
• 2025 में Dorf Ketal Chemicals और Credit Financial Services के ₹5,000-₹5,000 करोड़, JSW Cement और SMPP के ₹4,000-₹4,000 करोड़, Hero FinCorp का ₹3,668 करोड़, NSDL का ₹3,400 करोड़ और Continuum Green Energy का ₹3,650 करोड़ का IPO भी कतार में है।
• 2 जुलाई 2025 तक कुल 90 कंपनियों ने सेबी के पास IPO के लिए ड्राफ्ट दाखिल किया है। इनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव Tata Capital का है।
2025 की पहली छमाही का प्रदर्शन :
• 2025 की पहली छमाही में भारतीय IPO बाजार ने ₹46,000 करोड़ से अधिक जुटाए। इसमें 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया। जून में HDB Financial Services का ₹12,500 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा रहा। यह किसी भी NBFC का अब तक का सबसे बड़ा IPO था।
• 2024 में Hyundai Motor India ने ₹27,870 करोड़ का बड़ा IPO लाया था। इसके बाद HDB का इश्यू सबसे बड़ा माना गया। इन बड़े IPO ने बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और 2025 की दूसरी छमाही के लिए मजबूत शुरुआत का रास्ता बना दिया।
IPO बाजार में तेजी के पीछे क्या हैं कारण? :
• प्राइम डेटाबेस ग्रुप के एमडी प्रणव हल्दिया का मानना है कि इस साल भारतीय IPO बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है। यदि कोई नकारात्मक वैश्विक या घरेलू खबर नहीं आती है, तो साल की दूसरी छमाही IPO के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हो सकती है।
• मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतक, महंगाई में नियंत्रण, सरकार की स्थिर नीतियां और खुदरा निवेशकों की सक्रिय भागीदारी ने IPO मार्केट के लिए शानदार माहौल तैयार किया है। इसके अलावा, सेकंडरी मार्केट में तेजी भी प्राइमरी मार्केट को गति दे रही है।
2024 में मंजूरी मिलने के बावजूद कई कंपनियों ने नहीं लाया IPO :
• 2024 में 71 कंपनियों को IPO के लिए सेबी से हरी झंडी मिली थी, लेकिन इनमें से 18 कंपनियों ने अब तक अपना IPO नहीं लाया। एनालिस्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट से कमजोर रिस्पॉन्स या निवेशकों की सतर्कता इसकी एक वजह हो सकती है।
• इसके अलावा, वैल्यूएशन में अंतर, बाजार से मिला फीडबैक और कंपनियों की आंतरिक रणनीति में बदलाव भी IPO में देरी का कारण हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, सितंबर 2024 में बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था लेकिन फिर गिरावट आई। इसी कारण कई कंपनियों ने परिस्थितियों के अनुकूल होने का इंतजार करना बेहतर समझा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!