Today’s Market Report: आज की मार्केट रिपोर्ट, 1 अक्टूबर 2025 भारतीय शेयर बाजार Nifty & Sensex

Today’s Market Report: यहां प्रस्तुत है सम्पूर्ण मार्केट रिपोर्ट शेयर बाजार से लेकर, सोना चांदी, विनिमय दर, सेक्टोरियल आउटलुक के साथ टाप गेनर्स और लूजर्स का विश्लेषण है।

Sonal Girhepunje
Published on: 1 Oct 2025 7:58 AM IST (Updated on: 1 Oct 2025 8:09 AM IST)
Today’s Market Report: आज की मार्केट रिपोर्ट, 1 अक्टूबर 2025 भारतीय शेयर बाजार Nifty & Sensex
X

Today’s Market Report: भारतीय शेयर बाजार ने 30 सितंबर 2025 को मिली-जुली शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 176 अंक की तेजी के साथ 80,541.77 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 57 अंकों की बढ़त के साथ 24,691.95 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बावजूद इसके, बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और बंद होते हुए गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 97.32 अंक की गिरावट के साथ 80,267.62 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 23.80 अंक गिरकर 24,611.10 पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर में मजबूती देखने को मिली, खासकर PSU बैंकिंग शेयरों में बढ़त रही। वहीं, कुछ प्रमुख शेयर जैसे अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक, टाटा मोटर्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि भारती एयरटेल, आईटीसी, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट में रहे।

भारतीय शेयर बाजार (Nifty & Sensex) :

• Nifty 50 : 24,611.10 पर बंद हुआ, की गिरावट के साथ -0.1% पर बंद हुआ।

• Sensex : 80,267.62 पर बंद हुआ, की गिरावट के साथ -0.12% पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स:

• ADANIPORTS : 1.66 %

• ULTRACEMCO : 1.65 %

• JSWSTEEL : 1.61 %

टॉप लूजर्स:

• INDIGO : -2.03%

• ITC : -1.36%

• BAJAJFINSV : -1.17 %

कमोडिटी बाजार (सोना और चांदी) :

सोना (Gold):

• 24 कैरेट (1 ग्राम): ₹11,745

• 22 कैरेट (1 ग्राम): ₹10,766

चांदी (Silver):

• 1 ग्राम: ₹151.10 चांदी

• 1 किलोग्राम: ₹1,51,100 चांदी

मुद्रा विनिमय दर (USD/INR) :

भारतीय रुपया 30 सितम्बर 2025 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹88.83 पर बंद हुआ।

NIFTY के हर मूव पर नज़र, ताकि आपका ट्रेड हो बेहतर!

Technical Analysis (Support और Resistance)

Resistance Levels:

निफ्टी का पहला रेज़िस्टेंस 24,660 - 24,680 पर है। यहां पर प्राइस कई बार रुक चुका है। दूसरा रेज़िस्टेंस 24,700 - 24,720 पर है। हाल ही में मार्केट इसी स्तर पर टिकने में नाकाम रहा। तीसरा रेज़िस्टेंस 24,740 - 24,760 पर है। अगर यह स्तर पार होता है, तो निफ्टी 24,780 - 24,800 तक जा सकता है।

Support Levels:

निफ्टी का पहला सपोर्ट 24,600 - 24,610 पर है। हाल में मार्केट यहीं से ऊपर उछला। दूसरा सपोर्ट 24,580 - 24,590 पर है। यह हाल का सबसे निचला स्तर रहा है। तीसरा सपोर्ट 24,540 - 24,550 पर है। कमजोरी बढ़ने पर निफ्टी यहां तक आ सकता है।

1 अक्टूबर 2025 के लिए संभावित दृष्टिकोण (Outlook):

Bullish Scenario:

अगर निफ्टी 24,660 के ऊपर टिकता है, तो बाजार में तेजी आ सकती है। इस स्थिति में निफ्टी 24,700 - 24,720 और आगे 24,780 - 24,800 तक जा सकता है।

Bearish Scenario:

अगर निफ्टी 24,600 के नीचे जाता है, तो कमजोरी बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में निफ्टी पहले 24,580 - 24,550 और फिर 24,500 - 24,480 तक गिर सकता है।


डिस्क्लेमर

यह केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपनी रिसर्च करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!