TRENDING TAGS :
जापान ने अपनाया भारत का UPI - भारतीय पर्यटकों के लिए अब डिजिटल भुगतान सुपरफास्ट!
भारत का UPI अब जापान में सक्रिय, भारतीय पर्यटक QR कोड स्कैन कर कहीं भी तुरंत और आसान भुगतान कर सकेंगे, जापानी व्यापारियों को भी फायदा होगा।
UPI Launched in Japan: भारत की डिजिटल तकनीक अब दुनिया में अपनी ताकत दिखा रही है। कतर, फ्रांस और सिंगापुर के बाद अब जापान में भी UPI (Unified Payments Interface) का इस्तेमाल शुरू होने वाला है। जापान अब UPI अपनाने वाला दसवां देश बन गया है। इसका मतलब है कि अब भारतीय पर्यटक टोक्यो और अन्य शहरों में QR कोड स्कैन करके तुरंत भुगतान कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा बदलाव है।
जापान में UPI लागू करने की साझेदारी
इस परियोजना में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NIPL (NPCI International Payments Limited) और जापान की बड़ी आईटी कंपनी NTT DATA Japan ने मिलकर काम किया है। एनटीटी डेटा जापान देश की सबसे बड़ी कार्ड भुगतान नेटवर्क कंपनी है। यह CAFIS सिस्टम चलाती है, जो जापान के बैंकों, कार्ड कंपनियों, एटीएम और दुकानों को जोड़ता है। अब जापान के कई स्टोर और व्यापारिक स्थल UPI भुगतान की सुविधा देंगे। इसका मतलब है कि भारतीय पर्यटक QR कोड स्कैन करके तुरंत भुगतान कर सकेंगे।
भारतीय पर्यटक, जापानी व्यापारियों के लिए आसान UPI
इस साझेदारी से जापानी व्यापारी भी फायदा उठाएंगे। अब भारतीय पर्यटक कहीं भी QR कोड स्कैन करके UPI के माध्यम से तुरंत भुगतान कर सकेंगे। इससे जापान में व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों के पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ होगा। एनपीआईएल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा कि उनका लक्ष्य है भारतीय यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान अनुभव को सरल और आसान बनाना और UPI को विश्वसनीय भुगतान प्रणाली के रूप में विकसित करना। एनटीटी डेटा जापान के पेमेंट प्रमुख मसानोरी कुरिहारा ने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के व्यापार और पर्यटन क्षेत्र में नया उत्साह लाएगा और रिश्तों को मजबूत करेगा।
जापान में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
जापान पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2025 के पहले आठ महीनों में 2.08 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक जापान गए हैं। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 36% ज्यादा है। अब जब UPI से तुरंत भुगतान की सुविधा मिलेगी, तो आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
भारत का UPI अब दुनिया भर में
भारत का UPI अब कुल दस देशों में इस्तेमाल हो रहा है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, कतर, फ्रांस, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, टोबैगो और त्रिनिदाद शामिल हैं। अब जापान भी इस सूची में जुड़ गया है।इस कदम से भारतीय यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, जापानी व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे, और दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!