TRENDING TAGS :
UPSSSC PET Exam 2025 Admit Card जारी, लास्ट मिनट में ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता
UPSSSC PET Exam 2025 Last Minute Preparation Tips: लास्ट मिनट में एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स।
UPSSSC PET Exam 2025
UPSSSC PET Exam 2025 Last Minute Preparation Tips: उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और लिंग विवरण की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड आते ही अभ्यर्थियों ने एग्जाम की तैयारी और तेज कर दी है। ऐसे में कुछ खास एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स (UPSSSC PET Exam Preparation Tip 2025) के जरिए आप अपनी तैयारी और भी मजबूत कर सकते हैं।
इस दिन होना है एग्जाम (UPSSSC PET Exam 2025 Schedule)
UPSSSC PET Exam 2025 पूरे प्रदेश में 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जायेगी। एग्जाम दो शिफ्ट्स में होगा, सुबह की शिफ्ट 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (UPSSSC PET Exam 2025 Admit Card Download)
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
-वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “PET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
-उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी दर्ज करें
-डिटेल्स करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
-इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें
सिलेबस (UPSSSC PET Exam 2025 Syllabus)
-भारतीय इतिहास- 5 अंक
-भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- 5 अंक
-भूगोल- 5 अंक
-भारतीय अर्थव्यवस्था- 5 अंक
-भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन- 5 अंक
-सामान्य विज्ञान- 5 अंक
-प्रारम्भिक अंकगणित 5 अंक
-सामान्य हिन्दी 5 अंक
-सामान्य अंग्रेजी -5 अंक
-तर्क एवं तर्कशक्ति-5 अंक
-करेंट अफेयर्स-10 अंक
-सामान्य जागरूकता-10 अंक
एग्जाम पैटर्न (UPSSSC PET Exam Pattern)
इस एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न पूंछे जाते हैं।
कुल प्रश्न- 100
कुल अंक- 100
परीक्षा अवधि- 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे
UPSSSC PET Exam 2025 लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स (UPSSSC PET Exam 2025 Last Minute Preparation Tips)
-सिलेबस को सीमित करें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स दोहराएं
अब नए टॉपिक्स पढ़ने का समय नहीं है। सिर्फ वही विषय दोहराएं जो बार-बार पूछे जाते हैं। खासतौर पर करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, संविधान और गणित पर ध्यान दें।
-मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें
समय प्रबंधन का अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट बेहद जरूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ होगी।
-शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूले रिवाइज करें
रीजनिंग फॉर्मूला और करेंट अफेयर्स के शॉर्ट नोट्स को दोहराएं। मैथ के फॉर्मूला के नोट्स का रिवजन करें।
-हेल्थ और माइंडसेट का ख्याल रखें
परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें, तनाव से बचें और हल्का योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा।
-परीक्षा केंद्र के नियम
एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर साथ ले जाएं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!