CBSE 12th Result 2025: इंतजार खत्म, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, 91.64 फीसदी छात्राएं हुई सफल

CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई के 42 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिये है। 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बाजी मार ली है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 May 2025 11:37 AM IST (Updated on: 13 May 2025 11:59 AM IST)
cbse 12th result 2025
X

cbse 12th result 2025

CBSE 12th Result 2025: सेंट्रल बोर्ड सेंकेडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस तरह साल 2025 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 12.88 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिये है। 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बाजी मार ली है।

सीबीएसई की साल 2025 की 12वीं की परीक्षा में 91.64 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं। वहीं 85.70 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर देख सकते हैं। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41 फीसदी की वृद्धि हुई है।

CBSE Result 12th Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। साल 2025 में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में 17 रीजन में राजस्थान का विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ पहले स्थान पर टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए है। वहीं प्रयागराज को अंतिम 17वां स्थान मिला है। प्रयागराज में कुल 79.53 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है।

वहीं दिल्ली ईस्ट में 95.06, दिल्ली वेस्ट में 95.37, चंडीगढ़ में 91.61, पंचकूला में 91.17, देहरादून में 83.45 फीसदी विद्यार्थी 12वीं परीक्षा में सफल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2025 में 12वीं की परीक्षा में 17,04,367 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से परीक्षा में कुल 16,92,794 विद्यार्थी उपस्थित हुए। बीते साल 2025 में सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 87.98 फीसदी सफल हुए थे।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद विद्यार्थी डिजिलॉकर के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट बइेम.हवअ.पद, बइेमतमेनसजे.दपब.पद पर जाकर भी मार्कशीट की फोटोकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।

फिर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट का पेज खुल जाएगा। जिसमें विद्यार्थी अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, स्कूल नंबर और DOB डालकर सबमिट कर दें। जिसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखायी देने लगेगा।

विद्यार्थी परीक्षा परिणाम में रोल नंबर और ग्रैड मार्क्स की डिटेल्स को सही से चेक करें। इसके बाद मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story