×

RBSE 10th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE 10th Result 2025 OUT: 10वीं का रिजल्ट आरबीएसई बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 May 2025 4:48 PM IST (Updated on: 28 May 2025 5:14 PM IST)
RBSE 10th Result 2025 OUT
X

RBSE 10th Result 2025 OUT

RBSE 10th Result 2025 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने बुधवार (28 मई, 2025) को 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। 10वीं का रिजल्ट आरबीएसई बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौजूद रहे। साल 2025 में लगभग 11 लाख विद्यार्थियों ने आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 दी थी। इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च से लेकर चार अप्रैल 2025 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

रिजल्ट घोषित होने के बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया है। विद्यार्थी एक्टिव लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज कर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही मार्कशीट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं परीक्षा में 94.08 फीसदी लड़कियां सफल रही हैं। वहीं 93.16 फीसदी लड़कों ने 10वीं परीक्षा में सफलता हासिल की है। राजस्थान के अलवर की शिवानी ने 98.83फीसदी अंक हासिल कर आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।

पांच लाख से ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। वहीं 3,76,774 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की और 79,519 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। मात्र 179 विद्यार्थियों ने ही पास की श्रेणी में सफलता हासिल की है। इसके अलावा, 30,599 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।

RBSE Result 2025: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी शुभकामनाएं

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा में सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके। वह निराश बिल्कुल भी न हों। बल्कि वह आगामी परीक्षा के लिए प्रयास और कड़ी मेहनत करें। साथ ही शिक्षा मंत्री अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों से विनम्र बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता पर घमंड बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story