TRENDING TAGS :
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, इस डेट पर आयेगा एडमिट कार्ड
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। जाने कब होगा एग्जाम और किस डेट पर जारी होगा एडमिट कार्ड।
RRB NTPC Admit Card 2025
RRB NTPC Admit Card 2025: अगर आप आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC एग्जाम डेट (RRB NTPC 2025 Revised Exam Date) में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी रिवाइज्ड शेड्यूल RRB चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। जारी किये गये नये एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, देशभर में एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल (CEN 06/2024- NTPC UG) की परीक्षा अब 7 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाई जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी (RRB NTPC Exam City Slip 2025 Download)
RRB की ओर से संशोधित शेड्यूल के साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप (RRB NTPC Exam City Slip 2025) भी डाउनलोड के लिए जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड(RRB NTPC City Intimation Slip 2025) कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डेट (RRB NTPC Admit Card 2025 Date)
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, हॉल टिकट एग्जाम से 4 दिने पहले जारी किया जायेगा। ऐसे में अनुमान है की आरआरबी 4 अगस्त को एडमिटक कार्ड जारी कर सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download RRB NTPC Admit Card Online)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जायें
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login क्लिक करें
- इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर/ पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करें
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे
RRB NTPC एग्जाम पैटर्न (RRB NTPC Exam Pattern)
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें से जनरल अवेयरनेस विषय से 40 सवाल, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग (RRB NTPC Exam Negative Marking) का भी प्रवधान है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!