TRENDING TAGS :
Akshay Kumar पर लगा घड़ी और रिंग चुराने का आरोप, खुद कबूला अपना आरोप, देखें वीडियो
Akshay Kumar News: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आपकी अदालत में स्वीकार किया कि उन्होंने घड़ियाँ चुराने का काम किया है
Akshay Kumar In Aap Ki Adalat Video (Image Credit- Social Media)
Akshay Kumar News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार जिनकी फिल्में दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ती है। वो कॉमेडी और एक्शन के किंग कहे जाते हैं। उनकी हालहि में कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित फिल्म Jolly LLB 3 रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी हैं। तो वहीं Akshay Kumar और Arshad Warsi इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अरशद वारसी और अक्षय कुमार को बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में देखा गया था। जहाँ पर उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड के वॉर को संभाला था। और कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की थी। तो वहीं अब जाकर Akshay Kumar अपनी अगली फिल्म Jolly LLB 3 के प्रमोशन के लिए आप की अदालत में पहुँचे हैं। जहाँ पर Akshay Kumar ने अपने जीवन के उन पहलुओं के बारे में बताया जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
अक्षय कुमार ने आप की अदालत में खोले कई सारे राज ( Akshay Kumar In Aap Ki Adalat)-
मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति जगत से जुड़े लोग रजत शर्मा के शो आज की अदालत का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो के दौरान रजत शर्मा कई सारे ऐसे सवाल पूछते हैं। जिसकी वजह जो उन सेलेब्स के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो वहीं वो उन पर आरोप भी लगाते हैं। ऐसे ही अपनी फिल्म Jolly LLB 3 के रिलीज से पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि Akshay Kumar आप की अदालत शो का हिस्सा बने हैं।
जहाँ पर उनपर रजत शर्मा ने कई सारे आरोप लगाए जिसके जवाब Akshay Kumar ने बेबाकी से दिए हैं। रजत शर्मा को अक्षय कुमार ने बताया कि वो 7वीं कक्षा में फेल चुके हैं। तो वहीं इसके अलावा जब रजत शर्मा ने Akshay Kumar से पूछा कि उनके बारे में कहा जाता है कि उनसे हाथ मिलाने से पहले अपनी घड़ियाँ और अंगूठियाँ चेक कर लेनी चाहिए। जिसपर Akshay Kumar कहते हैं कि आपकी कौन-सी नस दबाऊंऔर आपकी घड़ी गायब, जिसपर रजत पूछते हैं कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी की घड़ी चुराई है। जिसपर वो कहते हैं कि दुनिया से गायब नहीं होना है। तो वहीं Akshay Kumar ने बताया कि उनको बचपन से ही हीरो बनने का शौक था। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!