Bigg Boss से बाहर होते ही Natalia Janoszek ने Mridul Tiwari पर लगाया इल्जाम, देखिए क्या कहा

Bigg Boss 19 Fame Natalia Janoszek: नतालिया जानोसेक बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकीं हैं तो उन्होंने घर से बाहर निकलते ही मृदुल तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 16 Sept 2025 8:38 PM IST
Bigg Boss 19 Fame Natalia Janoszek
X

Bigg Boss 19 Fame Natalia Janoszek (Photo- Social Media)

Bigg Boss 19 Fame Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के घर से नतालिया जानोसेक (Natalia Janoszek Evicted) बाहर हो चुकीं हैं, जी हां! बिग बॉस के घर में तीन हफ्ते गुजारने के बाद तीसरे वीकेंड के वॉर पर नतालिया जानोसेक को घर से बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया। नतालिया जानोसेक नॉमिनेटेड थीं और उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। अब जैसा कि नतालिया जानोसेक बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकीं हैं तो उन्होंने घर से बाहर निकलते ही मृदुल तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, आइए जानते हैं उन्होंने मृदुल तिवारी के बारे में क्या कहा।

नतालिया ने लगाया मृदुल पर एविक्शन का आरोप (Natalia Janoszek On Mridul Tiwari)

नतालिया जानोसेक बिग बॉस (Bigg Boss 19) के घर से बाहर आते ही मृदुल तिवारी के बारे में बड़ी बात कह दी है। जी हां! उनका एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बिग बॉस की जर्नी के साथ ही अपने Eviction पर भी बात करते नजर आईं। बता दें कि नतालिया जानोसेक (Natalia Janoszek Interview Video) इस हफ्ते नॉमिनेट थीं, नतालिया के साथ ही मृदुल तिवारी, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी नॉमिनेट थे, वहीं नतालिया के साथ ही नगमा मिराजकर भी घर से बाहर हुईं हैं।

<

वहीं अब नतालिया जानोसेक (Natalia Janoszek Latest Video) ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने एविक्शन को अनफेयर कहा। नतालिया जानोसेक ने कहा, "मुझे अपना एविक्शन अनफेयर लगता है, क्योंकि ये मेरी वजह से नहीं हुआ था, मैं एविक्ट हुईं, क्योंकि मृदुल की पता नहीं है, गिनती कैसे की जाती है। उसकी वजह से मैं इस सिचुएशन में फंसी। हालांकि उसके लिए मेरे मन में कोई भी हार्ड फिलिंग नहीं है, क्योंकि अंत में यह एक गेम ही था।" नतालिया की ये बात सुन मृदुल तिवारी के फैंस (Natalia Janoszek And Mridul Tiwari) भड़क उठे हैं, वे नतालिया को खूब भला बुरा सुना रहें हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!