TRENDING TAGS :
Neelam Giri कौन हैं और कितनी अमीर है, जो बनेंगी Bigg Boss 19 का हिस्सा, निरहुआ के साथ खास संबंध
Who Is Neelam Giri Bigg Boss 19: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी बनेंगी बिग बॉस 19 का हिस्सा चलिए जानते हैं, इनके बारे में सबकुछ
Bigg Boss 19 Neelam Giri Biography (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 19 Neelam Giri Kon Hai: बिग बॉस 19 की शुरूआत इस रविवार से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर हो जाएगी। शो को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। तो वहीं बिग बॉस 19 के प्रीमियर से पहले ही Bigg Boss 19 में आने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। उसी में से एक हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी चलिए जानते हैं नीलम गिरी के बारे में सबकुछ
बिग बॉस 19 नीलम गिरी बॉयोग्राफी (Bigg Boss 19 Neelam Giri Biography In Hindi)-
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब जाकर बिग बॉस 19 में अपने धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो नीलम गिरी बिग बॉस 19 की कंफर्म कंटेस्टेंट है। नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1995 को वेस्ट बंगाल में हुआ था। 29 साल की नीलम गिरी मूल रूप से यूपी के बलिया की रहने वाली है। इनके पिता एक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। नीलम गिरी के दो छोटे भाई है और एक बड़ी बहन है। नीलम गिरी की स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल में हुई है। नीलम गिरी ने पटना यूनिवर्सटी से ग्रेजुएशन किया हुआ है। यह एक मिडिल फैमिली से आती है। जो पटना में रहती है। नीलम गिरी टिकटॉक पर भी सक्रिय थी। उन्होंने कई सारे वीडियोज बनाए हैं। उनको भोजपुरी सिनेमा में पहला ब्रेक पवन सिंह ने दिया था। नीलम गिरी ने पवन सिंह के एक म्यूजिक एलबम में काम किया था।
नीलम गिरी और पवन सिंह के गाने का नाम धनिया हमार नया बाड़ी हो था। इसके बाद नीलम गिरी ने 2021 में पहली बार बाबुल फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस काम किया था।
नीलम गिरी बॉयफ्रेंड (Neelam Giri Boyfriend)-
नीलम गिरी का नाम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ रहा है। नीलम गिरी निरहुआ के इलेक्शन प्रचार के दौरान भी उनके भाई के साथ कई बार नजर आ चुकी है। अब वास्तव में दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं यही बता सकते हैं।
नीलम गिरी नेटवर्थ (Neelam Giri Net Worth)-
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो नीलम गिरी की कुल नेटवर्थ 80-90 लाख रूपए (Neelam Giri Net Worth In Rupees) के करीब है। तो वहीं उनकी सलाना इनकम 6-7 लाख रूपए के करीब है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!