Bigg Boss 19 में नीलम और तान्या की टूटी दोस्ती, तो वहीं नीलम की फरहाना भट्ट से भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 में फरहाना और नीलम के बीच हुई लड़ाई, नीलम का पारा हुआ हाई, तो वहीं तान्या मित्तल से भी हुई लड़ाई

Shikha Tiwari
Published on: 22 Oct 2025 10:04 AM IST (Updated on: 22 Oct 2025 10:38 AM IST)
Bigg Boss 19 Live
X

Bigg Boss 19 Live Neelam Giri Vs Farahana Bhatt And Tanya Mittal (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 में कल कैप्टेंसी टास्क का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगियों को लेटर लिखना था। जिसे वो कैप्टन बनाना चाहते हैं। उनका नाम लेटर पर लिखना था। ज्यादतर प्रतियोगियों ने मृदुल तिवारी का नाम लिया और वो कैप्टन बन गए। तो वही सबके बीच घर में काफी विवाद देखने को मिला है। नीलम की लड़ाई फरहाना और तान्या के साथ हुई है।

बिग बॉस 19 में नीलम की हुई फराहना और तान्या से लड़ाई (Bigg Boss 19 Neelam Fight Farhana And Tanya)-

नीलम इस बात से नाराज़ थी कि फरहाना द्वारा उसका पत्र फाड़ दिए जाने के बाद भी, तान्या उसके साथ बैठी रही। नीलम ने तान्या को "दोमुँही" कहा, जिससे तान्या को बहुत ठेस पहुँची और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। Bigg Boss 19 में देखा गया है कि तान्या मित्तल बाहर सोफे पर बैठकर फरहाना भट्ट के साथ अशनूर के बारे में बात कर रही थी। जिसकी वजह से नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच लड़ाई हुई है।

इसके अलावा नीलम और फरहाना के बीच लड़ाई देखने को मिला है। बता दे कि नीलम किचन में काम कर रही थी। तभी उनकी फरहाना से बहस शुरू हो जाती है। फरहाना नीलम को खाना बनाने पर ताना मारती हैं। जिसके बाद नीलम गुस्सा हो जाती हैं। उनके बगल में तान्या किचन में होती हैं। नीलम गिरी गुस्से में बर्तन पटकती हैं, तान्या भी घबरा जाती हैं। तो वहीं नीलम खाना बनाना छोड़कर फरहाना से बहस करने लगती हैं। और गुस्सा होने लगती हैं। फरहाना बोलती हैं कि अब जाकर वास्तविकता सामने आई हैं। तो वहीं पास में मौजूद कुनिका इनके झगड़े में मजे लेती हैं। ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा।

तो वहीं फरहाना भट्ट और नीलम के बीच झगड़ा कैप्टनशी टॉस्क के दौरान हुआ है। जब फरहाना ने उनका लेटर फाड़ दिया था। जिसके बाद नीलम गिरी के अलावा पूरा घर फरहाना के खिलाफ हो गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!