TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 में Pranit More की डेंगू की वजह से हुई बुरी हालत, सहीं से चलना मुश्किल, देखें वीडियो
से प्रणीत Bigg Boss 19 Pranit More: बिग बॉस 19 से प्रणीत मोरे का डेंगू के बाद पहला वीडियो आया सामने, वापस आए सीक्रेट रूम में
Bigg Boss 19 Pranit More (Image Credit-Social Media)
Bigg Boss 19 Pranit More: बिग बॉस 19 में कल से ही वीकेंट के वॉर की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इन सबके बीच एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जिसमें बताया गया कि Bigg Boss 19 में इस वीक प्रणीत मोरे का एविक्शन हो गया है। जिसके पीछे की वजह बताया गया कि प्रणीत मोरे को अस्पतॉल में भर्ती कराया गया है। और उनको जल्द ही सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। तो वहीं अब जाकर Bigg Boss 19 से प्रणीत मोरे का वीडियो सामने आया है।
बिग बॉस 19 प्रणीत मोरे का डेंगू के बाद वीडियो आया सामने (Bigg Boss 19 Pranit More Video Viral)-
बिग बॉस 19 में इस वीक अभिषेक और अशनूर की वजह पूरे घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें वोटिंग ट्रेंड में सबसे कम वोट मालती चाहर और नीलम गिरी को मिली थी। जिसकी वजह से इन दोनों के एविक्ट होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन प्रणीत मोरे के डेंगू होने की वजह से उनको अस्पताल भेजा गया। जिसकी वजह से प्रणीत मोरे घरवालों के सामने तो बाहर जा चुके हैं और रिकवरी के लिए उनको दुबारा Bigg Boss 19 सीक्रेट रूम में लाया गया है। जब वो पूरी तरह से सही हो जाएंगे तब उनको Bigg Boss 19 में फिर से वापस ले आया जाएगा।
तो वहीं प्रणीत मोरे के डेंगू होने के बाद उनका पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रणीत मोरे बेड पर लेते हुए हैं और बिग बॉस उनको चेकअप के लिए मेडिकल रूम में बुलाते हैं। जिसके बाद उनका डेंगू का रिपोर्ट पॉजीविट आने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है। तो वहीं प्रणीत मोरे जल्द ही वापस आएंगे इसकी पुष्टि भी Bigg Boss 19 द्वारा कर दिया गया था। प्रणीत मोरे इस वीडियो में काफी कमजोर लग रहे हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


