Housefull 5 Laal Pari Song : हाउसफुल 5 का लाल परी गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह ने मचाया धमाल

Housefull 5 Song Laal Pari Review: हाउसफुल 5 का पहला गाना लाल परी जिसे हनी सिह ने गाया है, हुआ रिलीज दर्शकों को आया पसंद

Shikha Tiwari
Published on: 3 May 2025 1:02 PM IST (Updated on: 3 May 2025 1:06 PM IST)
Housefull 5 Laal Pari Song Lyrics
X

Housefull 5 Laal Pari Song Out (Image Credit- Social Media)

Housefull 5 Laal Pari Song Out: साजिद नाडियावाला की फिल्म हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पाँचवी किस्त अगले महीने सिनेमाघरोंं में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स दर्शकों के लिए हर रोज किसी ना किसी प्रकार का सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही Housefull 5 का टीजर जारी किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं कल यानि 2 मई को Housefull 5 Laal Pari Song का टीजर जारी किया गया था। आज फिल्म का पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कैसा है हाउसफुल 5 का लाल परी गाना

हाउसफुल 5 लाल परी गाना रिव्यू (Housefull 5 Laal Pari Song Review)-

हाउसफुल फ्रैंचाइजी फिर से वापस आ गई है। और पहले से भी ज्यादा मजेदार ट्वीस्ट के साथ, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर Housefull 5 Laal Pari Song शेयर किया है। उनका ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। हाउसफुल 5 का गाना लाल परी तेज-तर्रार , रंगीन प्रदर्शन है- जिसमें लाल टोपियां, मनोरंजक अराजकता और एक अद्भुत संगीतमय पृष्ठभूमि है, जो सामान्य से अधिक हाउसफुल ऊर्जा से भरपूर है।



Yo Yo Honey Singh की धुनों पर आधारित यह गाना पहले से ही संकते दे रहा है। कि यह इस साल का बड़ा पार्टी सॉग हो सकता है। यह संभवतः प्लेटलिस्ट पर उसी तरह छा जाएगा। जैसे हाउसफुल फ्रैंचाइजी के अन्य गाने छाए रहे हैं।

हाउसफुल 5 कब रिलीज होगा (Housefull 5 Release Date In Hindi)-

हाउसफुल 5 का निर्देशन तरूण मनसुखानी ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। Housefull 5 में बॉलीवुड के कई सारे सुपरस्टार एक साथ देखने को मिलेंगे। जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, सोनम बजवा, जॉनी लिवर समेत अन्य का नाम शामिल है। Housefull 5 सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!