TRENDING TAGS :
Jolly LLB 3 Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 हिट या फ्लॉप रहेगी, जाने कलेक्शन
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी, जानिए
Jolly LLB 3 Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Jolly LLB 3 Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। जॉली एलएलबी के दोनों भागों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अब जाकर इसका तीसरा भाग आने जा रहा है। जिसमें दोनों जॉली एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। और ये प्रूफ करते हुए नजर आने वाले हैं कि दोनों में से असली जॉली कौन है। जगदीश जॉली मिश्रा कानपुर वाले या फिर जगदीश जॉली त्यागी फिल्म का टीजर दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। एक दिन में ही Jolly LLB 3 का टीजर 100 मिलियन के करीब पहुँच गया। तो वहीं आज Jolly LLB 3 का पहला गाना भी रिलीज किया जाएगा। चलिए जानते हैं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है।
जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1)-
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त काफी खास होने वाली है क्योंकि इसमें आखिरकार दोनों जॉली एक साथ आ रहे हैं। अक्षय कुमार जगदीश्वर जॉली मिश्रा की अपनी भूमिका निभाएंगे, जबकि अरशद वारसी जगदीश जॉली त्यागी के रूप में वापसी कर रहे हैं। दोनों की अलग-अलग शैलियाँ पहली बार एक ही अदालत में आमने-सामने होंगी। जिससे यह फ्रैंचाइजी की अबतक की सबसे मनोरंजक टक्कर होने की उम्मीद है। सौरभ शुक्ला जज त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रहे हैं। हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी फिल्म का हिस्सा है। फिल्म सिनेमाघरों में 19 सिंतबर 2025 को रिलीज होगी। लेकिन जिस तरह से दर्शकों द्वारा इसके टीजर को पसंद किया जा रहा है उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार Akshay Kumar और Arshad Warsi की फिल्म Jolly LLB 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20-22 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। जिस तरह से दर्शक Jolly LLB 3 को लेकर उत्साहित है, इससे ज्यादा भी ये फिल्म पहले दिन कलेक्शन कर सकती है। आने वाले दिनों में Jolly LLB 3 कितना कलेक्शन करेगी। ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि दर्शकों द्वारार रिव्यू होगा। फिल्म उतना ही कलेक्शन करेगी। जैसे ही War 2 के साथ हुआ है। पहले और दूसरे दिन कलेक्शन तो सही रहा है। लेकिन तीसरे दिन आते-आते फिल्म के कलेक्शन में भारी मात्रा में गिरावट दर्ज की गई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!