Force 3 Movie: जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में करेंगे वापसी, जाने कब आएगी फिल्म

Jonh Abraham New Movie: जॉन अब्राहम फोर्स 3 में आएंगे नजर जानिए फिल्म पर क्या आया नया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 2 Sept 2025 4:34 PM IST
Jonh Abraham New Movie Force 3 Release Date
X

Jonh Abraham New Movie Force 3 (Image Credit- Social Media)

John Abraham New Movie: जॉन अब्राहम की हालहि में तेहरान फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म काफी दिनों से विवादों की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही थी। हर साल फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जा रहा था। अब जाकर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब जाकर जॉन अब्राहम की एक और फिल्म पर अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो 2011 में जॉन अब्राहम की रिलीज हुई फिल्म फोर्स का तीसरा पार्ट आएगा।

जॉन अब्राहम न्यू मूवी फोर्स 3 अपडेट (John Abraham New Movie Force 3 Update)-

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फोर्स जोकि 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने यशवर्धन सिंह की भूमिका निभाई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 2016 में, जॉन अब्राहम ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ Force 2 में भी उन्होंने यही किरदार निभाया था। सात साल बाद, जॉन अब्राहम ने निर्माता विपुल शाह से फ्रैंचाइजी के अधिकार वापस खरीद लिए और फ्रैंचाइजी को फिर से शुरू करने का वादा किया। जॉन अब्राहम पिछले दो सालों से फोर्स 3(Force 3) के निर्देशन के लिए भाव धूलिया को चुना है। जॉन अब्राहम फोर्स फ्रैंचाइजी को फिर से शुरू कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार पर पूरा भरोसा है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट कि माने तो Force 3 की स्क्रिप्ट में धूलिया अपना अलग अंदान डाल रहे हैं और जॉन अब्राहम के साथ इस एक्शन से भरपूर सफर पर जाने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Force 3 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। जॉन अब्राहम के अलावा निर्माताफिल्म में निगेटिव रोल के लिए किसी मजबूत नाम की तलाश में हैं। इसका मकसद दो लोगों के बीच एक एक्शन मुकाबला बनाना है, बिल्कुल फोर्स में जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल की तरह, अभी तो जॉन अब्राहम राकेश मारिया की बॉयोपिक कर रहे हैं। जोकि अगले साल की पछली छमाही में बड़े पर्दे पर आएगी। उसके बाद ही Force 3 की शूटिंग जॉन अब्राहम शुरू करेंगे। अगले साल की दूसरी छमाही में Force 3 नजर आएंगे।


1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!