Karisma Kapoor और Kareena Kapoor में से कौन ज्यादा अमीर है, जानिए दोनों के नेटवर्थ

Karisma Kapoor And Kareena Kapoor Net Worth: करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं, चलिए जानते हैं दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है

Shikha Tiwari
Published on: 25 Jun 2025 1:58 PM IST
Karisma Kapoor And Kareena Kapoor Net Worth
X

Karisma Kapoor And Kareena Kapoor Net Worth (Image Credit- Social Media)

Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor) आज यानि 25 जून 2025 को अपना जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर का आज अपना 51वॉ जन्मदिन मना रही है। 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहन करीना कपूर ने दिल छू लेने वाले संदेश के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई दी है। तो वहीं दूसरी तरफ इस साल करिश्मा कपूर का जन्मदिन उनके लिए कुछ खास नहीं होने वाला है। क्योंकि 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा दुखी हैं। चलिए इन सबके बीच जानते हैं कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर में से ज्यादा अमीर कौन है? (Who Is More Rich Karisma Kapoor Or Kareena Kapoor)-

करिश्मा कपूर कितनी अमीर हैं (Karisma Kapoor Net Worth In Rupees)-



करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। तो वहीं करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों से दूरी बना चुकी हो लेकिन आज भी संपत्ति के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। यदि करिश्मा कपूर के नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 90 से 120 करोड़ रूपए (Karisma Kapoor Net Worth) के करीब संपत्ति हैं। इसके अलावा उनके पति संजय कपूर के साथ उन्होंने अपने दोनों बच्चों समिरा और किरन के लिए 14 करोड़ रूपए का बॉड साइन किया है।

करीना कपूर कितनी अमीर है (Kareena Kapoor Net Worth)-


करीना कपूर इस समय बॉलीवुड की मशहूर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। यदि करीना कपूर के कुल नेटवर्थ की बात करें तो करीना कपूर का कुल नेटवर्थ 458 करोड़ रूपए के करीब है। इसके साथ ही पटौदी पैलेस जैसे आलीशान घरों और BMW X7 और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास सहित शानदार कारों का कलेक्शन हैं। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर प्रति फिल्म 10-12 करोड़ रूपए (Kareena Kapoor Fees) चार्ज करते हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!