TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav का पहुंचें अस्पताल, आंखों से निकले आंसू, जानिए अब कैसी है हालत
Khesari Lal Yadav News: खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखते ही फैंस उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहें हैं|
Khesari Lal Yadav News (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav News: भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के बीच छाएं रहते हैं, अभी हाल ही में उनकी नई फिल्म गॉडफादर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहें हैं। इन सबके बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखते ही फैंस उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहें हैं, जी हां! वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने इलाज के बारे में बात कर रहें हैं, आइए बताते हैं कि खेसारी लाल यादव ने को क्या हुआ।
खेसारी लाल यादव पहुंचें अस्पताल
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक फैन पेज ने सुपरस्टार का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि अस्पताल का है। खेसारी लाल यादव वीडियो में बता रहें हैं कि उनकी आंखों का इलाज हो गया। जी हां! खेसारी लाल यादव ने अपने आंखों का इलाज करवाया है और अब बिना चश्मे के देख पाएंगे।
खेसारी लाल यादव ने वीडियो में कहा, "मेरी आंखों का इलाज हो गया है। आज के बाद से चश्मा लगेंगे तो हीरो वाले लगेंगे, लेंस वाले नहीं लगेंगे, जो अब तक मुझे लेंस वाला चश्मा लगाना पड़ता था।" वीडियो में खेसारी यह भी बता रहें हैं कि किस तरह 10 मिनट में उनकी आंखों का इलाज हो गया और अब वे बिना चश्मे के सबको देख पाएंगे। खेसारी जब यह सब कह रहें हैं तो उनकी आंखों से आंसू भी निकल रहा है।
फैंस जल्द रिकवरी की कर रहें दुआ
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं और साथ ही भगवान से दुआ कर रहें हैं कि खेसारी लाल यादव पूरी तरह से जल्द ठीक हो जाएं। एक यूजर ने लिखा, "खेसारी भाई आप रो क्यों रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "अल्लाह आपको सलामत रखें।" तीसरे ने लिखा, "भैया आप जल्दी ठीक हो जाओ।" इसी तरह खेसारी के और भी फैंस दुआएं करने के साथ ही दिल वाला इमोजी भी भेज रहें हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!