×

Khesari Lal Yadav ने लाइव शो में लड़की के साथ किया मारपीट वायरल हुआ वीडियो, जाने क्या है सच्चाई ?

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का लाइव शो के दौरान लड़की के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल जाने वायरल वीडियो की सच्चाई

Shikha Tiwari
Published on: 31 May 2025 5:17 PM IST
Khesari Lal Yadav Viral Video
X

Khesari Lal Yadav Viral Video (Image Credit- Social Media)

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने और आकांक्षा सिंह के साथ वायरल हुए वीडियो की वजह से तो वहीं कभी अपने और पवन सिंह के बीच चल रहे विवाद की वजह से, लेकिन इस समय Khesari Lal Yadav सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह है खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा वीडियो है। जिसमें वो एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने लड़की के साथ की मारपीट वीडियो हुआ वायरल (Khesari Lal Yadav Video Viral With A Girl)-

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सारे सुपरहिट गाने दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे सुपरहिट फिल्में भी की है। खेसारी लाल यादव बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन सबके बीच खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जिसमें Khesari Lal Yadav अपने लाइव शो दौरान एक आर्केस्ट्रा लड़की को पकड़ते हैं और उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। फिर वो उस लड़की के साथ डांस करते हैं। Khesari Lal Yadav का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

तो वहीं Khesari Lal Yadav का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैंस उनको सपोर्ट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा- "ये तो एक्टिंग कर रहा है, तुम्हारे राज्य में तो रियल होता है। "

बता दे कि Khesari Lal Yadav इस वीडियो में ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ एक गाने पर पर्फार्मेंश दे रहे हैं। इससे पहले भी Khesari Lal Yadav के कई सारे वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसमें वो आर्केस्ट्रा ग्रुप की लड़कियों के साथ डांस पर्फार्मेंश करते हुए नजर आएं हैं। बता दे कि खेसारी लाल यादव ना केवल एक बेहतरीन एक्टर ही हैं। अपितु वो डांसर और सिंगर भी हैं। वो आर्केस्ट्रा शो में भी पर्फार्मेंश करते रहते हैं।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story