TRENDING TAGS :
Param Sundari Collection Day 1: परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिट रहेगी या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
Param Sundari Box Office Collection Day 1 Preview: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी जानिए
Param Sundari Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Param Sundar Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी जिसका निर्देशन दिनेश विजान ने किया है। मैडॉक फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस साल मैडॉक फिल्म्स की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है। उसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। अब जाकर मैडॉक फिल्म्स को Param Sundari से भी वहीं उम्मीदें हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इस समय Param Sundari के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए वो जगह-जगह के टूर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं परम सुंदरी ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Param Sundari Box Officec Collection Day 1)-
मैडॉक फिल्म्स की Param Sundari सिनेमाघरों में 29 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। जोकि दो स्टेट के लव-स्टोरी पर आधारित है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा जोकि परम की भूमिका में हैं। वो एक पंजाबी लड़के हैं। तो वहीं जान्हवी कपूर एक मलयालम लड़की सुंदरी का किरदार प्ले कर रही है। परम साउथ घूमने के लिए जाते हैं। जहाँ पर उनकी मुलाकात सुंदरी से होती है। जिसके बाद उनकी अनबन धीरे-धीरे प्रेम कहानी में बदला जाती है। लेकिन इनकी प्रेम कहानी आसानी से पूरी नहीं होती है। फिल्म की कहानी में क्या ट्वीस्ट आएगा और कैसी होगी Param Sundari की लव-स्टोरी ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
वैसे तो अभी तक मैडॉक की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है। वो दर्शकों को काफी पसंद आई है और जबरदस्त कमाई की हैं। स्त्री 2, छावा, स्काई फोर्स अब जाकर Param Sundari जोकि 29 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों का सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। रिपोर्ट कि माने तो Param Sundari पहले दिन 8-10 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती हैं। क्योंकि इसके साथ अन्य कोई फिल्म नहीं रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग 26 अगस्त से शुरू होगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!