Parineeti Chopra Baby: एडमिट हुईं परिणीति चोपड़ा, किसी भी वक्त मिल सकती है खुशखबरी

Parineeti Chopra Baby: परिणीति चोपड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक परिणीति चोपड़ा डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हो गईं हैं और अब कभी भी उनके चाहने वालों को गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Oct 2025 1:15 PM IST
Parineeti Chopra Baby
X

Parineeti Chopra Baby

Parineeti Chopra Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, जी हां! वहीं अब परिणीति चोपड़ा से जुड़ी जो बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक परिणीति चोपड़ा डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हो गईं हैं और अब कभी भी उनके चाहने वालों को गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। परिणीति चोपड़ा के साथ ही उनके पति राघव चड्ढा भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

अस्पताल में एडमिट हुईं परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं, जी हां! दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और अब तो यह घड़ी एकदम नजदीक आ गई है, परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेग्नेंसी के ट्राइसमेस्टर को एंजॉय कर रहीं हैं, बीते दिन उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर साझा की थीं, जो सेल्फी थी, उन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

वहीं अब सोर्सेज द्वारा बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा नए मेहमान के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, क्योंकि परिणीति चोपड़ा दिल्ली के एक अस्पताल में डिलिवरी के लिए भर्ती हो चुकीं हैं, यानी कि अब किसी भी वक्त खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पूरा परिवार नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं फैंस भी इस पल का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहें हैं।

शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनेगा ये कपल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के दो साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं, जी हां! परिणीति और राघव ने कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2023 में 24 सितंबर को डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जहां परिवार के साथ ही कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वहीं अब शादी के 2 साल बाद इनके जीवन में नई खुशियां दस्तक देने वालीं हैं।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!