Bhojpuri Film: पवन सिंह की सबसे धांसू फिल्म पॉवर स्टार की रिलीज डेट बदली, जानिए अब कब देगी दस्तक

Bhojpuri Film Power Star: पवन सिंह ने अपनी धांसू फिल्म पॉवर स्टार की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, चलिए बताते हैं कि पवन सिंह की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2025 4:57 PM IST
Bhojpuri Film Power Star
X

Bhojpuri Film Power Star

Bhojpuri Film Power Star: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों मोनिका मिश्रा संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, जी हां! पवन सिंह का मोनिका मिश्रा के साथ का कई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोनिका मिश्रा संग नजदीकियां बढ़ाते दिख रहें हैं, इतना ही नहीं! पवन सिंह ने तो सरेआम यह भी ऐलान कर दिया था कि कई सालों बाद उन्हें फिर से कोई अच्छा लगा। इन सब चर्चाओं के बीच अब पवन सिंह ने अपनी धांसू फिल्म पॉवर स्टार की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, चलिए बताते हैं कि पवन सिंह की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

पवन सिंह फिल्म पॉवर स्टार रिलीज डेट (Pawan Singh Film Power Star)

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की कुछ दिनों पहले ही फिल्म बजरंगी रिलीज हुई थी, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, वहीं अब वे अपनी मच अवेटेड फिल्म पॉवर स्टार को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां! पवन सिंह की फिल्म पॉवर स्टार पहले 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी और अब पवन सिंह ने पॉवर स्टार मूवी की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

पवन सिंह अपने सोशल मीडिया पर पॉवर स्टार मूवी का नया टीजर शेयर किया, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पॉवर स्टार पवन सिंह की सबसे बड़ी फिल्म पॉवर स्टार 13 जून 2025 से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।" यानी कि अब दर्शक पवन सिंह की फिल्म पॉवर स्टार को 13 जून से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

पवन सिंह की पॉवर स्टार मूवी की कहानी (Pawan Singh Movie 2025)

पवन सिंह की फिल्म पॉवर स्टार की कहानी की बात करें तो ये फिल्म लगभग-लगभग पवन सिंह की रियल लाइफ से मिलती जुलती है। वे इस फिल्म में भी एक अभिनेता का किरदार निभाते दिखाईं देंगे। फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है, वहीं मधु शर्मा और समीर आफताब ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!