TRENDING TAGS :
Aniruddhacharya Ka Vivadit Bayan: लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर अनिरुद्धाचार्य अब दे रहे सफाई, वीडियो वायरल
Aniruddhacharya Controversy: धार्मिक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अब माफी मांगते हुए सफाई दी है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
Aniruddhacharya controversy
Aniruddhacharya Controversy: धार्मिक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे वह विवादों में घिर गए। अब बढ़ते विवाद को देखते हुए अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर सबसे माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी महिलाओं के लिए यह बात नहीं कही थी, बल्कि कुछ मामलों की ओर इशारा किया था। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में उनके बयान का एक अहम हिस्सा काट दिया गया, जिससे उनके कहे का गलत मतलब निकाला गया।
शादी की उम्र और सोशल मीडिया को लेकर दिए थे बयान
अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान में कहा था कि 25-26 साल की लड़कियों के चरित्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसके साथ ही उन्होंने 14 वर्ष की आयु में विवाह करने की वकालत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शादी देर से होती है, तो लड़कियों के कई बॉयफ्रेंड बन जाते हैं और वो चार जगह मुंह मारती हैं। जो कि बाद में उनके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने आज के दौर की जीवनशैली और सोशल मीडिया को इसका जिम्मेदार बताया था।
महिला संगठनों ने जताई नाराजगी
अनिरुद्धाचार्य के इस बयान के बाद प्रयागराज समेत कई जगहों पर महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ऐसा बयान महिलाओं की गरिमा और स्वतंत्रता पर हमला है। यह सोच समाज को पीछे की ओर ले जाती है और लैंगिक समानता के खिलाफ जाती है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी उठाया और बताया की जल्द ही अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कौन हैं अनिरुद्धाचार्य?
अनिरुद्धाचार्य मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैं। उनका आश्रम उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित है, जिसका नाम गौरी गोपाल आश्रम है। इस आश्रम में गौ सेवा और वृद्धाश्रम सेवा जैसे कार्य होते हैं। वे धार्मिक कथावाचन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!