TRENDING TAGS :
विजय शाह के विवादित बयान मामले पर पहली बार बोले CM मोहन यादव, क्या छीन जाएगी मंत्रीजी की कुर्सी?
CM Mohan Yadav Statement On Minister Vijay Shah: विजय शाह के विवादित बयान मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया के सामने पहली बार बोले।
CM Mohan Yadav Statement On Minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश सियासत में खलबली मची हुई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भोपाल में तिरंगा यात्रा के दौरान विजय शाह मामले को लेकर पूछ गए सवालों के जवाब दिए। साथ ही कांग्रेस द्वारा विजय शाह के इस्तीफे की मांग करने पर पलटवार भी किया।
CM मोहन यादव विजय शाह के सवाल पर भड़के
भोपाल में सीएम मोहन यादव तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान मामले पर सीएम मोहन यादव से सवाल किया गया। इस बीच उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कोर्ट ने जो भी आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका पालन किया है और आगे कोर्ट जो कहेगा, हम उसी के हिसाब से चलेंगे।
इसके बाद जब सीएम यादव से पूछा गया कि कांग्रेस मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस पहले सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस के सभी नेताओं पर केस दर्ज है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव लड़ा, जो मुख्यमंत्री रहते हुए जेल गए थे। ऐसे में कांग्रेस को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।
विजय शाह का विवादित बयान
मंत्री विजय शाह ने इंदौर जिले के महू में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा, हमने उनकी बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी कर दी। विजय शाह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक और संवेदनहीन बताया है। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इंदौर में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
क्या विजय शाह को देना होगा इस्तीफा?
विजय शाह के विवादित बयान मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। इधर, कांग्रेस लगातार विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच सीएम मोहन यादव के आए बयान में इस्तीफा का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इससे लग रहा है कि सरकार फिलहाल मंत्री जी के इस्तीफे पर कोई विचार नहीं कर रही। सीएम यादव ने साफ कहा है कि कोर्ट जैसा आदेश देगा, सरकार ठीक उसी तरह उसका पालन करेगी। यानी अगर कोर्ट मंत्री के इस्तीफे को लेकर आदेश नहीं देगी, तो विजय शाह मंत्री पद पर बने रहेंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge