Delhi Assembly Election 2025 Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 57 फीसदी हुआ मतदान

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है। आज, 5 फरवरी, राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है।

Newstrack          -         Network
Published on: 5 Feb 2025 6:44 PM IST (Updated on: 5 Feb 2025 7:53 PM IST)

Delhi Assembly Election 2025 Voting: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में हैं। बीजेपी पिछले 25 साल से सत्ता से बाहर है, वहीं कांग्रेस 15 साल सत्ता में रहने के बाद पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। राजधानी में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 3,000 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। मतदान के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

Live Updates

  • 5 Feb 2025 11:40 AM IST

    मतदान के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कहा

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, "यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"

  • 5 Feb 2025 11:37 AM IST

    11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक़ सुबह 11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान हुए हैं। 

  • 5 Feb 2025 11:30 AM IST

    मतदान केंद्र पहुंची प्रियंका गांधी

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची है। 

  • 5 Feb 2025 11:20 AM IST

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे मतदान केंद्र

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मतदान महान दान है। प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है। जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है। सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।"

  • 5 Feb 2025 11:07 AM IST

    मॉनिटरिंग रूम जायजा लेंगे जेपी नड्डा

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर में दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बने मॉनिटरिंग रूम से बूथों पर हो रहे मतदान का जायजा लेंगे। मॉनिटरिंग सेंटर से बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। 

  • 5 Feb 2025 10:58 AM IST

    सुशील चंद्रा ने डाला वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

  • 5 Feb 2025 10:51 AM IST

    केजरीवाल को लेकर क्या बोले अन्ना हजारे

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली चुनाव की वोटिंग के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि शुरुआत में अरविंद केजरीवाल की नियत साफ थी, लेकिन मुझे जब पता चला वो स्वार्थी हैं, तब मैं उससे दूर हो गया। उसने पार्टी बना ली और जिस शराब के खिलाफ हमने आंदोलन किया आज वही केजरीवाल शराब की बात करता है। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। अब चुनाव में शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन मे त्याग करने वाले उम्मीदवार को ही वोटिंग करने से ही देश बदलेगा।

  • 5 Feb 2025 10:42 AM IST

    पवन खेड़ा ने किया मतदान

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी वोट डाल दिया है। उन्होंने निजामुद्दीन ईस्ट के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

  • 5 Feb 2025 10:36 AM IST

    अरविंद केजरीवाल के पिता ने डाला वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने वोट डाला। 

  • 5 Feb 2025 10:31 AM IST

    दिल्ली में कहां कितनी हुई वोटिंग

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: सेंट्रल दिल्ली 6.67, ईस्ट 8.21., नई दिल्ली 6.51, उत्तर दिल्ली 7.12, उत्तर पूर्व दिल्ली 10.7, उत्तर पश्चिम दिल्ली 7.6, शाहदरा 8.9, दक्षिल दिल्ली 8.4, दक्षिण पूर्व दिल्ली 8.3, दक्षिण पश्चिम दिल्ली 9.3 वहीं पश्चिम दिल्ली में 6.7% वोट डाले गए हैं। 

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!