TRENDING TAGS :
अधर्म का अंत तय! भारतीय नौसेना ने गीता के श्लोक से दी दुश्मनों को चेतावनी, जारी किया ऐसा वीडियो कि हर भारतीय गर्व से भर उठे
Indian Navy Video: भारतीय नौसेना ने एक दमदार वीडियो जारी कर समुद्री ताकत का प्रदर्शन किया है। गीता के श्लोक के जरिए पाकिस्तान समेत दुश्मनों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है। वीडियो ने देशवासियों में जोश भर दिया है।
Indian Navy Video
Indian Navy Video: देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारा संदेश दिया है। इंडियन नेवी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अपने युद्धपोतों की क्षमता और समंदर में ऑपरेशन को दिखाया है। इस वीडियो के जरिए साफ तौर पर बताया गया है कि भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि भारतीय सेना इन दिनों ऑपरेशन सिंदू के तहत सक्रिय है, जिसमें तीनों सेनाएं अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में नौसेना द्वारा साझा किया गया यह वीडियो न केवल तकनीकी और सामरिक शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए स्पष्ट चेतावनी भी है।
दुष्टों के विनाश के लिए
वीडियो में भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धपोतों को समुद्री मिशन पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में एक प्रेरणादायक श्लोक भी लिखा गया है, परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्"। इसका अर्थ है, सज्जनों की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए। यह संदेश स्पष्ट करता है कि नौसेना केवल रक्षक नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक हमला करने में भी सक्षम है।
साहस और कर्तव्य के पथ पर
भारतीय नौसेना ने वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा है साहस और कर्तव्य के पथ पर अग्रसर, हम शांति बनाए रखने और सभी खतरों का समूल नाश करने को तत्पर हैं।” इसके साथ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति याचना नहीं अब रण होगा को भी साझा किया गया, जो राष्ट्र के संकल्प और आत्मबल का प्रतीक है। यह वीडियो न केवल देशवासियों में गर्व और आत्मविश्वास भरता है, बल्कि यह बताता है कि भारत अब किसी भी आक्रामकता का जवाब दृढ़ता से देने में सक्षम है। भारतीय नौसेना का यह संदेश पाकिस्तान सहित सभी शत्रु राष्ट्रों के लिए चेतावनी है. भारत शांति चाहता है, पर किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!