TRENDING TAGS :
CJI: जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार
Next CJI: जस्टिस बी आर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस बनने जा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी नियुक्ति पर मंजूरी दे दी है।
जस्टिस बी आर गवई
Next CJI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस भूषण रामकृष्ण (बी आर) गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में मंजूरी दे दी है। जस्टिस बी आर गवई अब 14 मई, 2025 को CJI के रूप में शपथ लेंगे और फिर अपना कार्यभार संभालेंगे। आइये जस्टिस गवई से जुड़ी अहम बातें जानते हैं।
कानून मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा गवई की नियुक्ति पर मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी आर गवई को 14 मई, 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि इस समय CJI संजीव खन्ना हैं, जो 13 मई को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने ही अगले CJI के लिए जस्टिस गवई के नाम की सिफारिश कानून मंत्रालय को भेजी थी। अब राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी नियुक्ती पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद 14 मई को जस्टिस बी आर गवई शपथ ग्रहण के बाद पदभार संभालेंगे।
जस्टिस गवई बनेंगे देश के दूसरे दलित CJI
जस्टिस बी आर गवई महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे हैं। वह बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल आर एस गवई के बेटे हैं। 2003 में वह बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 2005 में स्थायी न्यायाधीश बने थे। इसके बाद साल 2019 में जस्टिस गवई को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था। अब जस्टिस बी आर गवई CJI बनने जा रहे हैं। वह देश के दूसरे दलित CJI होंगे। उनसे पहले जस्टिस के जी बालाकृष्णन अनुसूचित जाति के CJI रह चुके हैं। उन्होंने 2007 से 2010 तक CJI के रूप में कार्यभार संभाला था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!