CM रेखा गुप्ता से पहले केजरीवाल पर भी हो चुके हैं हमले, लखनऊ में हुआ था पहला अटैक

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी मुख्यमंत्री पर हमला किया गया हो। इससे पूर्व भी दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमला हो चुका है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 20 Aug 2025 12:42 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta Attacked
X

Delhi CM Rekha Gupta Attacked

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान रमेश खिमजी नाम के शख्स ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकमियों ने युवक को पकड़ लिया। इस घटना के बाद दिल्ली में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, आप नेता आतिशी समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की।

आप नेता आतिशी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए तो जगह है पर हिंसा की कोई स्थान नही है। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी मुख्यमंत्री पर हमला किया गया हो। इससे पूर्व भी दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमला हो चुका है। रेखा गुप्ता से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमले हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल पर तो अब तक करीब 10 बार हमले हो चुके हैं। कभी प्रेस कांफ्रेंस तो कभी चुनाव प्रचार के दौरान उनके पर स्याही, जूते, चप्पल, और अंडों से हमला किया जा चुका है।

अरविंद केजरीवाल पर भी हो चुके हैं हमले

18 अक्टूबर 2011ः साल 2011 में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सबसे पहली बार नवाबों के शहर लखनऊ में हमला हुआ। लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्ना के जितेंद्र नाम के एक सदस्य ने केजरीवाल पर चप्पल फेंक दी थी।

साल 2013ः आप नेता अरविंद केजरीवाल पर अन्ना हजार का समर्थक बताते हुए एक शख्स ने स्याही फेंक दिया था। हमला करने वाले शख्स का कहना था कि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन को छोड़कर पार्टी बना ली थी। जिससे वह नाराज था।

5 मार्च 2014ः हैदराबाद में आप नेता अरविंद केजरीवाल के वाहन एक युवक ने पत्थर फेंक दिया था। हालांकि इस घटना केजरीवाल बाल-बाल बच गये थे।

25 मार्च 2014ः साल 2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप नेता अरविंद केजरीवाल को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा था। वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गये थे।

28 मार्च 2014ः हरियाणा में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे के एक समर्थक ने चुनाव प्रचार के दौरान थप्पड़ मार दिया था।

4 अप्रैल 2014ः दिल्ली में एक रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक युवक ने पीछे से हमला कर दिया था। शख्स ने केजरीवाल की पीठ पर मारने की कोशिश की। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सका था।

8 अप्रैल 2014ः दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक ऑटो चालक ने अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में केजरीवाल उस चालक के घर पर फूल लेकर पहुंचे थे। क्योंकि बताया गया था कि वह केजरीवाल से नाराज था।

जनवरी 2016ः दिल्ली में पहली बार लागू हुए ऑड-ईवर नियम के लागू होने के बाद उसकी सफलता के जश्न के दौरान आम आदमी सेना की सदस्य भावना अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दिया था।

9 अप्रैल 2016ः ऑड-ईवन के स्टिकर को लेकर स्टिंग मामले में सवाल कर रहे वेद प्रकाश नाम के युवक ने अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंक दिया था। हमला करने वाला युवक आम आदमी सेना की टीम का सदस्य था।

20 नवंबर 2018ः सचिवालय के अंदर घुसकर अनिल कुमार हिंदुस्तानी नाम के एक शख्स ने अरविंद केजरवाल से मुलाकात के बहान उन पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया था।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!