TRENDING TAGS :
Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री
Maharastra News: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, जिसमें NCP नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली।
NCP नेता छगन भुजबल (फोटो- सोशल मीडिया)
Maharastra News: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार आज 20 मई को मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है। महायुति सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान NCP नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें धनंजय मुंडे की जगह मंत्री बनाया गया है। राजभवन में शपथ समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे।
शपथ लेने के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने क्या कहा?
महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि अंत भला तो सब भला। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अभी तक हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और संभाला है, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे निभाएंगे। बता दें कि छगन भुजबल का नाम महाराष्ट्र की सियासत में OBC के सबसे बड़े चेहरों में शामिल है, जो अब फिर से मंत्री बन गए हैं।
इससे पहले 2024 में नवंबर में जह महाराष्ट्र में महायुति गठबंधझन की सरकार बनी थी, तब मंत्रिमंडल में छगन भुजबल को शामिल नहीं किया गया था। इसकी वजह से वह नाराज भी थे, लेकिन अब उन्हें कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है।
छगन भुजबल को मिल सकता है ये मंत्रालय
छगन भुजबल ने NCP नेता धनंजय मुंडे की जगह ली है। मुंडे खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पद संभाल रहे थे, लेकिन मार्च में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भुजगल को यही खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिल सकता है। वह इससे पहले भी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छगन भुजबल को लेकर क्या कहा?
छगन भुजबल के महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ लेने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने आगे कहा, "छगन भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं। मैं उनको बहुत बधाई देता हूं। उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा।"
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge