पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर आर-पार की लड़ाई, आखिर क्यों?

Punjab- Haryana Water Dispute: पंजाब ने हरियाणा को पानी देने से मना कर दिया, जिसके बाद से हरियाणा में जलसकंट की स्थिति बन रही।

Gausiya Bano
Published on: 2 May 2025 4:22 PM IST
Punjab Haryana Water Dispute Reason Update News
X

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद

Punjab- Haryana Water Dispute: भारत ने इधर पाकिस्तान को पानी देने से मना कर दिया, उधर पंजाब ने भी हरियाणा का पानी रोकने का ऐलान कर दिया। दोनों राज्यों के बीच पानी को लेकर आर पार की लड़ाई चल रही है। इसे लेकर दिल्ली तक मीटिंग हो रही है। आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर क्या विवाद छिड़ गया, तो आइये जानते हैं।

पानी को लेकर दोनों राज्यों के बीच क्या है विवाद?

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर गंभीर लड़ाई छिड़ गई। दरअसल, 29 अप्रैल को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके हरियाणा का पानी रोकने का ऐलान किया था। सीएम मान ने कहा था कि उनके पास हरियाणा को देने के लिए ज्यादा पानी नहीं है क्योंकि हरियाणा सरकार 2 महीने पहले ही अपने हिस्से का सारा पानी इस्तेमाल कर चुकी है।

उन्होंने आगे कहा था, "हरियाणा अपने हिस्से का 44 लाख एकड़ फुट पानी मार्च तक खर्च कर चुका है। पंजाब के डेमों में पानी काफी कम है, इसलिए वह अब हरियाणा को कोटे से ज्यादा पानी नहीं दे सकता है। अगर केंद्र सरकार को जरुरत है तो पाकिस्तान जाने से रोका गया पानी पंजाब के डैम में भरवा दें, ताकि वह आगे हरियाणा को दे सके।"

बता दें कि भाखड़ा नहर से पानी के आवंटन के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMS) बना है। भाखड़ा डैम में हरियाणा का 32 प्रतिशत हिस्सा है, जिसमें से उसे रोजाना 8,500 क्यूसेक पानी दिया जाता है। लेकिन अब पंजाब हरियाणा को रोजाना 4,000 क्यूसेक पानी दे रहा है, जिसकी वजह से हरियाणा के कई हिस्सों में जलसकंट की स्थिति बन रही है।

आज दिल्ली में हुई अहम बैठक

इस मुद्दे पर आज दिल्ली में गृह मंत्रालय ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें BBMS के प्रमुख मनोज त्रिपाठी और जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। इसमें पानी विवाद पर चर्चा हुई।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story