TRENDING TAGS :
बीच समुद्र आग का गोला बनी जहाज! गुजरात के पोरबंदर के तट पर मचा हड़कंप, Video वायरल
Ship In Porbandar Catches Fire: समुद्र किनारे खड़ा एक मालवाहक जहाज अचानक आग की लपटों से घिर गया।
Ship In Porbandar Catches Fire
Ship In Porbandar Catches Fire: गुजरात का पोरबंदर सोमवार की दोपहर अचानक धुएं और लपटों से दहल उठा। समुद्र किनारे खड़ा एक मालवाहक जहाज अचानक आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही मिनटों में जहाज से उठता काला धुआं आसमान तक छा गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग जेट्टी पर खड़े रहकर इस भयावह नजारे को देखते रह गए।
चावल और चीनी से लदा था जहाज
यह जहाज रबंदर सुभाष नगर जेट्टी पर खड़ा था और इसमें भारी मात्रा में चावल और चीनी लदी हुई थी। आग लगते ही अनाज ने लपटों को और भड़का दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जहाज को समुद्र के बीचोंबीच ले जाना पड़ा, ताकि आग आसपास की जगहों तक न फैल सके। जहाज जामनगर स्थित एचआरएम एंड संस का बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस
आग की सूचना मिलते ही पोरबंदर प्रशासन हरकत में आया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। साथ ही एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव के काम में लगी। जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियात बरते गए और इलाके को घेराबंदी कर दिया गया।
सोमालिया के बोसासो जा रहा था जहाज
जानकारी के अनुसार, यह जहाज गुजरात से सोमालिया के बोसासो के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रवाना होने से पहले ही यह हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर जहाज में लगी आग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आग की लपटें और धुआं देखकर लोग जहाज के पास जाने से डर रहे।
फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन ने राहत कार्य के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे ने पोरबंदर और आसपास के इलाके में दहशत फैला दी है।
समुद्र में जहाजों पर आग की बढ़ती घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब समुद्र में जहाजों पर आग की खबर आई हो। इसी साल जून में ओमान के तट पर भी एक जहाज में भीषण आग लगी थी। उस समय भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS तबर ने बड़ा बचाव अभियान चलाया था। पोरबंदर की यह घटना एक बार फिर समुद्री सुरक्षा और जहाजों की देखरेख पर सवाल खड़े कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!