मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन के LADYWALK बंगले में दिखे विजय माल्या

Admin
Published on: 10 March 2016 6:25 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन के LADYWALK बंगले में दिखे विजय माल्या
X

नई दिल्ली: कर्ज में डूबे The king of good times कहे जाने वाले विजय माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़कर भाग चुके है। एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल के मुताबिक़ माल्या अपनी गिरफ्तारी के डर से लंदन के अपने आवास में देखे गए हैं। तिवेन में माल्या को उनके घर में देखा गया है और इसकी पुष्टि पड़ोसियों ने भी की है। चैनल के अनुसार घर के सिक्योरिटी ऑफिसर्स नें उनसे वहां से चले जाने को कहा। यही नही सिक्योरिटी ने माल्या के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

लंदन में Queen Hoo रोड पर माल्या का बंगला है। 3० एकड़ में फैला Ladywalk नाम का यह बंगला लंदन के सबसे बड़े बंगलों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माल्या के बंगले के पास रहने वाले उनके कुछ पड़ोसियों ने माल्या को दो दिन पहले यहां देखे जाने का दावा किया है। एक पड़ोसी का कहना है कि वह पब में रोज आते हैं।

इससे पहले बुधवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी थी कि माल्या 2 मार्च को ही देश से बाहर जा चुके हैं। कई बैंकों ने विजय माल्या के खिलाफ कर्ज न चुकाने के लिए कोर्ट में अपील की थी। अपने आप को चौतरफा फंसता देख माल्या देश छोड़कर भाग गए हैं। कोर्ट ने माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस को लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।

माल्या के देश से बाहर भाग जाने को लेकर बुधवार को संसद में भी हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने तीखी टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि विजय माल्या को सरकार ने भागने का मौका दिया। कोर्ट के लुक आउट नोटिस के बाद भी विजय माल्या का भागना सरकार की लापरवाही है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!