बहनों पर गलत नजर रखने का था शक, हत्या कर गाड़ दिया 6 फीट जमीन के नीचे

Admin
Published on: 18 Feb 2016 10:55 PM IST
बहनों पर गलत नजर रखने का था शक, हत्या कर गाड़ दिया 6 फीट जमीन के नीचे
X

मेरठ/मुजफ्फरनगर: रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी में दो लड़कों ने बहन पर गलत नजर रखने वाले की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को छह फीट नीचे जमीन में गाड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को बरामद किया।

इस तरह खुला राज

-19 साल का रोहित शर्मा 8 फरवरी की शाम 7 बजे अचानक गायब हो गया था।

-परिजनों ने रात भर घर नहीं आने पर उसकी तलाश की। बुधवार को उसका जूता नहर के पास मिला।

-पास ही नेपाल सिंह किसान के खेत में नई मिट्टी खुदी हुई मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

'बहनों का करता था पीछा'

-मन्सूरपुर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए फोन कर बुलाने वाले गांव के ही नितिन और श्रीकांत को हिरासत में लिया।

-पूछताछ के दौरान उन्होंने सच्चाई बयां की। हत्यारोपी ने बताया कि मृतक उनकी बहनों पर गलत नजर रखता था।

-शौच करने जाते समय वह लगातार उनका पीछा कर रहा था। पहले भी उस पर रेप का आरोप लगा था।

-पुलिस ने दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस

सीओ खतौली जोगिंद्र लाल ने बताया कि हमें जो तहरीर मिली थी उसके आधार पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस जांच में जुटी थी। आरोपी के खिलाफ एक केस में मृतक गवाह भी था।

1 / 1
Your Score0/ 1
Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!